मणिशंकर ने फिर दिया पीएम मोदी पर विवादित बयान, कहा- इतनी नफरत करने वाला प्रधानमंत्री कैसे हो सकता है

नई दिल्ली। कांग्रेस से बर्खास्त चल रहे वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर एकबार फिर अपने बयानों के कारण चर्चा में हैं। मणिशंकर अय्यर ने फिर पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि उन्होंने सोचा नहीं था कि एक समुदाय से इतनी नफरत करने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। मणिशंकर अय्यर ने गुजरात दंगे के संदर्भ में बयान देते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: कोलकाता रैली में बोले अमित शाह- ममता बनर्जी चाहे जितना विरोध करें, NRC नहीं रुकेगी

Mani Shankar Aiyar attacks pm modi once again over gujarat riots

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि कभी सोचा नहीं था 2014 के पहले कि एक सीएम जो मुसलमानों को पिल्ला समझता है, जब पूछा गया कि आपको दु:ख कि इतने मुसलमानों को जान की कुर्बानी देनी पड़ी 2002 में, उन्होंने कहा था, एक पिल्ला भी गाड़ी के नीचे आ जाए तो दिल को चोट लगती है।'

पहले भी पीएम मोदी के खिलाफ बाेलते रहे हैं अय्यर

पीएम मोदी पर गुजरात दंगे को लेकर आए दिन आरोप लगाने वाले मणिशंकर अय्यर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रिफ्यूजी कैंप जाना नरेंद्र मोदी की मजबूरी थी। अगर वो नहीं आते तो मोदी वहां भी नहीं जाते। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि एक ऐसा व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने इसके पहले भी कई बार पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें: प्रोपर्टी विवाद के मामलों में जज ना बने दिल्ली पुलिस: राजनाथ सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+