PM पर मणिशंकर अय्यर की टिप्पणी मामले में कोर्ट ने क्राइम ब्रांच को ATR दाखिल करने को कहा
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस से निलंबित पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के मामले की बुधवार को सुनवाई हुई। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वसुंधरा आजाद ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को केस की अगली तारीख 20 सितंबर तक एटीआऱ(Action Taken Report) दाखिल करने को कहा है।

शिकायतकर्ता अजय अग्रवाल की ने साकेत कोर्ट में मामले की मणिशंकर अय्यर पर देशद्रोह का केस लगाने की मांग की थी। बीजेपी नेता का कहना है कि मणिशंकर अय्यर ने पिछले साल छह दिसंबर को अपने निवास पर पाकिस्तानी अधिकारियों, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ बैठक की थी। इस दौरान अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
बता दें कि 2014 में कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की रायबरेली संसदीय सीट से चुनाव लड़ने वाले अजय अग्रवाल ने मणिशंकर के खिलाफ अदालत में अर्जी दायर की है।












Click it and Unblock the Notifications