राजनाथ सिंह को मंगोलिया में उपहार में मिला सफेद घोड़ा, रक्षामंत्री ने नाम रखा तेजस

नई दिल्ली, 07 सितंबर। राजनाथ सिंह, मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय रक्षा बन गए हैं। बुधवार को जब वह मंगोलिया पहुंचे तो उन्हें स्वागत में सफेद घोड़ा दिया गया। उन्हें यह घोड़ा मंगोलिया की राष्ट्रपति ने दिया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 7 वर्षों में यह पहला मौका है, जब देश को इस तरह का गिफ्ट मिला है। हालांकि, इससे पहले जब प्रधानमंत्री मोदी 2015 में मंगोलिया गए थे, तो उन्हें भूरा घोड़ा गिफ्ट किया गया था।

Recommended Video

    Rajnath Singh को Mangolia के President ने तोहफे में दिया घोड़ा | वनइंडिया हिंदी |*News
    rajnath singh mangolia

    ये भी पढ़ें- मंगोलिया में अपने दुश्मन के खिलाफ भारत ने खेल दिया बड़ा दांव, राजनाथ के प्लान से ड्रैगन का बौखलाना तय

    रक्षामंत्री ने घोड़े का नाम रखा तेजस

    रक्षामंत्री ने घोड़े का नाम रखा तेजस

    मंगोलिया से मिले घोड़े की जानकारी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा कि मंगोलिया में हमारे खास दोस्तों की ओर से खास तोहफा दिया गया है। इस तोहफे का नाम मैंने तेजस रखा है। इस तोफे के लिए राष्ट्रपति खुरेलसुख और मंगोलिया को धन्यवाद।

    खुरेलसुख से की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

    खुरेलसुख से की द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

    इससे पहले राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख से मुलाकात की और रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। खुरेलसुख से मुलाकात को लेकर भी रक्षामंत्री ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि खुरेलसुख के साथ मेरी मुलाकात शानदार रही। इससे पहले मैं उनसे 2018 में मिला था, उस वक्त वो मंगोलिया के प्रधानमंत्री थे।

    PM मोदी को मिला था भूरा घोड़ा

    PM मोदी को मिला था भूरा घोड़ा

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम मंगोलिया के साथ अपनी बहुआयामी सामरिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इससे पहले 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगोलिया गए थे। इस दौरान पीएम को भूरा घोड़ा गिफ्ट किया गया था।

    पांच दिवसीय मंगोलिया-जापान दौरे पर हैं रक्षामंत्री

    पांच दिवसीय मंगोलिया-जापान दौरे पर हैं रक्षामंत्री

    क्षेत्रीय सुरक्षा मैट्रिक्स और भू-राजनीतिक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक और रक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार से मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। आपको बता दें कि सिंह की 5 से 7 सितंबर तक मंगोलिया की यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री द्वारा पूर्वी एशियाई देश का पहला दौरा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+