बाघिन अवनि की मौत पर मेनका गांधी ने देवेंद्र फणनवीस को लिखा पत्र, वन मंत्री को हटाने की रखी मांग

नई दिल्ली। बाघिन अवनि के मौत के मामले में केंद्रीय बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चिट्टी लिखी हैं। उन्होंने कहा है कि अवनि की मौत की जिम्मेदारी तय करते हुए महाराष्ट्र के वन और पर्यावरण मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को पद से हटाया जाना चाहिए। बता दें कि सुधीर मुनगंटीवार पर आरोप है उन्होंने ही बाघिन अवनि को मारने के लिए ऑर्डर दिया था।

अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में असफल रहे

अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में असफल रहे

मेनका गांधी ने पत्र में कहा है कि मैं आपसे बाघिन की हत्या के लिए जिम्मेदारी तय करने का अनुरोध करती हूं और राज्य सरकार में पर्यावरण और वन मंत्रालय की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग करती हूं। उन्होंने कहा है कि अगर कोई वन और पर्यावरण मंत्री जनवरों को बचाने के बजाय उनको मारेगा तो मतलब साफ है कि व अपनी जिम्मेदारी पूरी करने में असफल है। यह ठीक वैसा ही है जैसे एक महिला और बाल विकास मंत्री चाइल्ड ट्रैफिंकिंग के लिए काम करे।

सेल्फ डिफेंस में मारी गई बाघिन

सेल्फ डिफेंस में मारी गई बाघिन

वही सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वन विभाग की टीम ने सेल्फ डिफेंस करते हुए बाघिन का मारा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम ने बाघिन को बेहोश करने का प्रयास किया था लेकिन उसने टीम पर हमला कर दिया जिसके बाद उसको मारना पड़ा। वहीं मंत्री मुनगंटीवार ने कहा है कि कोई भी बाघिन को मारना नहीं चाहता था। वन विभाग के सौ से अधिक कर्मचारी पिछले तीन महीनों से बाघिन को पकड़ने में जुटे हुए थे।

शुक्रवार की रात मार दी गई अवनि

शुक्रवार की रात मार दी गई अवनि

बता दें कि आदमखोर बाघिन अवनि को शार्प शूटर असगर अली ने मार गिराया। असगर मशहूर शार्प शूटर शफत अली के बेटे हैं। अवनि को मारने के बाद वन विभाग की टीम ने कहा कि उसे जिंदा पकड़ने का प्रयास किया लेकिन घना जंगल और अंधेरा होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका। जिसके बाद अंत में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+