मम्मी मेनका ने बेटे वरुण का नाम सीएम के लिए उछाला तो बीजेपी शिर्ष नेताओं ने साधी चुप्पी

उन्होंने सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी (सपा) के नेतृत्व पर उत्तर प्रदेश में जानबूझ कर विकास कार्यो की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर वरुण मुख्यमंत्री बनेंगे तो स्थिति ज्यादा बेहतर होगी। हालांकि, भाजपा नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मेनका के बयान पर पत्रकारों के सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया।
वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि मैं निश्चित रूप से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगी। पार्टी और सरकार के पास अपने प्रवक्ता हैं। मेनका ने जनसभा में कहा था कि उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह की सरकार है, जबकि केंद्र में भाजपा सत्ता में है। मुलायम ने लोकसभा में भाजपा को वोट देने वाली जनता को सीख देने के लिए राज्य के विकास कार्यो को जानबूझकर रोक दिया है।
उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। मेनका ने कहा कि आप एक साल इंतजार करें, देखेंगे कि किस तरह सड़कों और स्कूल का विकास कार्य होता है और बिजली की आपूर्ति कितनी अच्छी हो जाती है। यह और भी बेहतर होगा, अगर वरुण मुख्यमंत्री बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications