#ArjanSingh: दिल से काफी रोमांटिक थे अर्जन सिंह, मंदिरा बेदी ने खोला राज

नई दिल्ली। देश ने भारतीय वायुसेना के महान योद्धा मार्शल अर्जन सिंह को आज अश्रुपूरित अंतिम विदाई दी। लड़ाकू विमानों के फ्लाई पास्ट सहित पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ आज सुबह मार्शल अर्जन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। भले ही आज देश का वीर सपूत पंचतत्व में विलीन हो गया हो लेकिन वो इस देश के लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।

टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी

टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी

भारत के लोग अर्जन सिंह को अपनी-अपनी ही तरह से याद कर रहे हैं, कोई उनकी बातें करते-करते भावुक हो जा रहा है तो किसी का सीना गर्व से चौड़ा हो जा रहा है, ऐसी ही मिलजुली भावनाओं के साथ टीवी अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने भी उन्हें याद किया।

Recommended Video

    Marshal Arjan Singh: IAF का वो अफसर जिस पर नाज़ करता पूरा हिंदुस्तान | वनइंडिया हिंदी
    रिश्ते में मौसा लगते थे...

    रिश्ते में मौसा लगते थे...

    आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि अर्जन सिंह अभिनेत्री मंदिरा के रिश्ते में मौसा लगते थे और इसी कारण मंदिरा का बचपन उनकी गोद में गुजरा है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में मंदिरा ने उनसे जुड़े कई पहुलओं पर चर्चा की। मंदिरा ने कहा कि वो जब भी दिल्ली आती थीं तो अपने मौसा जी से मिलती जरूर थीं।

    उम्र को अपनी मुट्ठी में बांधे रखा

    उम्र को अपनी मुट्ठी में बांधे रखा

    मंदिरा ने कहा कि अर्जन सिंह ने तो उम्र को अपनी मुट्ठी में बांधे रखा था और वो 98 साल में भी इतने सक्रिय थे कि वो लोगों से खड़े होकर मिलते थे और उन्हें दरवाजे तक छोड़ने भी आते थे।

    जन्मदिन एक ही दिन

    जन्मदिन एक ही दिन

    मंदिरा को राष्ट्रपति भवन अर्जन सिंह ने ही दिखाया था। आपको जानकर हैरत होगी कि मंदिरा और अर्जन सिंह दोनों का जन्मदिन एक ही दिन यानी कि 15 अप्रैल को होता है।

    'दिल से काफी रोमांटिक इंसान थे जांबाज अर्जन सिंह'

    'दिल से काफी रोमांटिक इंसान थे जांबाज अर्जन सिंह'

    मंदिरा ने कहा कि लोग उन्हें बहादुर सिपाही, मजबूत दिल और भारत मां के सच्चे भक्त के रूप में जानते हैं लेकिन वो काफी इमोशनल इंसान भी थे। वो मेरी मौसी से बहुत प्रेम करते थे और ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब वो मेरी मौसी को आईलवयू ना कहते हों। वो बहुत रोमांटिक इंसान भी थे, मेरी मौसी अक्सर हमलोगों से ये कहा करती थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+