मंदिरा बेदी के पति का आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट, दो दिन पहले जमकर की थी दोस्तों संग पार्टी
मुंबई, 30 जून। अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। राज कौशल का मुंबई में हार्ट अटैक से निधन होने के बाद उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य मंदिरा के घर उन्हें सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। कौशल राज फिल्म डायरेक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी थे, वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते थे। सोशल मीडिया पर उनके करीबियों को यकीन नहीं हो रहाहै कि राज अब उनके बीच नहीं रहे। राज कौशल ने रविवार को अपने घर पर जबरदस्त पार्टी की थी और उसकी तस्वीरें साझा की थी, जिसमे देखा जा सकता है कि वो कितना खुश थे।

सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट
सोशल मीडिया पर राज कौशल ने जो आखिरी पोस्ट लिखी उसमे उन्होंने लिखा, सुपर संडे, सुपर फ्रैंड्स,सुपर फन। इसके साथ ही उन्होंने जो तस्वीर साझा की थी उसमे उनकी पत्नी मंदिरा बेदी, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जहीर खान, सागरिका घाटगे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर राज ने अपने बच्चों, दोस्तों के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं और वह अक्सर सोशल मीडिया पर काफी खुश नजर आते थे। ऐसे में जिस तरह से अचानक उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया, उससे राज के परिवार वालों और करीबियों को इसपर यकीन नहीं हो रहा है।
Recommended Video

मंदिरा से 1999 में हुई थी शादी
बता दें कि राज कौशल और मंदिरा बेदी की शादी 1999 में हुई थी, दोनों के दो बच्चे हैं, एक बेटा व एक बेटी है। बेटे का जन्म 19 जून 2011 को हुआ था जबकि बेटी को मंदिरा बेदी ने 2020 में गोद लिया था। बच्चों के साथ राज और मंदिरा दोनों का खास लगाव था। दोनों बच्चों के साथ मस्ती की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर साझा करते थे।

तीन फिल्में की डायरेक्ट
राज के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कई सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। फिल्म निर्माता ओनिर ने भी राज कौशल के निधन पर दुख जाहिर किया है। राज कौशल ने शादी का लड्डू,प्यार में कभी-कभी,एंथनी कौन है जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा माई ब्रदर निखिल, शादी का लड्डू इन तीनों फिल्म के प्रोड्यूसर भी खुद राज कौशल थे। राज 49 साल के थे और इतनी कम उम्र में उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है।












Click it and Unblock the Notifications