मंदाना करीमी बोलीं- मुझे कोरोना नहीं, संक्रमण तो जरूर हुआ है लेकिन..

नई दिल्ली। मॉडल और अभिनेत्री मंदाना करीमी ने उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें उनके कोरोना होने की बात कही गई थी। मंदाना ने एक वीडियो में ये बताया है। उन्होंने कहा कि मुझे इंफेक्शन तो जरूर हुआ है लेकिन आंख में हुआ है। मंदाना ने एक तरफ उनके बारे में चिंतित होने वालों को शुक्रिया कहा है तो वहीं बिना ही जानकारी के उन्हें कोरोना संक्रमित बताने वालों पर गुस्सा जाहिर किया है।

मुझे आंखों में संक्रमण

मुझे आंखों में संक्रमण

बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री मंदाना करीमी ने इंस्टा पर लाइव आकर कहा, 'मैं पूरी तरह से ठीक हूं, घर की सफाई के दौरान मेरी आंख में इंफेक्शन हो गया था, मेरे हाथ में केमिकल लगा था और गलती से मैंने अपनी आंख को छू लिया। मैं बताना चाहती हूं कि ये सिर्फ आंखों का संक्रमण है, जिसका मैं अपने डॉक्टर्स से इलाज करा रही हूं।

आपने मेरी चिंता की, शुक्रिया

मंदाना ने कहा, आप में से कई लोगों ने चिंता जाहिर करते हुए मुझे मैसेज भेजे थे। मुझसे कोरोना वायरस से संक्रमित होने को लेकर पूछा गया था। मेरी तबीयत के बारे में चिंता जाहिर की गई थी। चिंता करने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करती हूं। मैं बताना चाहती हूं कि घर की सफाई करते वक्त मैंने आंखों को छू लिया था, जिसके चलते आंखों में इंफेक्शन हो गया। जिसका इलाज मैं करा रहीं हूं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हाथों पर सैनेटाइजर लगा होने की वजह से मेरी आंखों में इंफेक्शन हुआ। आजकल हम हैंड सेनेटाइजर का बहुत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में सभी इसका ध्यान रखिए।

बीमारी पर झूठ फैलाना गलत

बीमारी पर झूठ फैलाना गलत

मंदाना ने खुद के कोरोना संक्रमित होने की अफवाहों पर कहा कि लोगों ने बिना सोचे समझे मुझे कोरोना संक्रमित बता दिया, यह बहुत गलत है। जब आप किसी भी तरह की बीमारी के लक्षणों के बारे में नहीं जानते हैं, तो वास्तव में आप एक डॉक्टर नहीं हो सकते हैं और धारणा नहीं बना सकते। किसी को कोई भी सुझाव देने से पहले जानकारी लेनी चाहिए। अगर किसी को बीमारी के लक्षण के बारे में कुछ पता नहीं है तो उसे अफवाह नहीं उड़ानी चाहिए। बता दें कि मंदाना मॉडल रही हैं और टीवी शो 'बिग बॉस 9' में भाग ले चुकी हैं। फिल्म 'क्या कूल हैं हम 3' और 'भाग जॉनी' में भी वो काम कर चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+