Manav Sharma Case: पत्नी निकिता व बहन आकांक्षा की WhatsApp Chat वायरल, रात 3 बजे तक हुईं चौंकाने वालीं बातें
Manav Sharma Case: बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष जैसा सुसाइड केस यूपी के आगरा में मानव शर्मा का है। मानव शर्मा सुसाइड केस में उसकी पत्नी निकिता शर्मा व बहन आकांक्षा के बीच WhatsApp Chat में हुई बातचीत के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।
व्हाट्सएप चैट में निकिता और आकांक्षा के बीच रात 2 बजे से लेकर 3 बजे तक मानव शर्मा को लेकर बातचीत होती रही। हालांकि वनइंडिया हिंदी टीम इस वायरल व्हाट्सएप चैट की सत्यतता की पुष्टि नहीं करती है।

रात 2 बजकर 03 मिनट से लेकर 2 बजकर 55 मिनट तक बातचीत होती रहती है। शुरुआत में निकिता अपनी ननद आकांक्षा का व्हाट्सएप पर मैसेज करके लिखती है कि 'दीदी, मानव ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी है। वो उसकी नहीं सुन रहे हैं।' इस पर आकांक्षा रिप्लाई करते मैसेज में लिखती है कि 'कोई ना। इग्नोर। सोजा तू।'

पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता Deepika Narayan Bhardwaj के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निकिता व आकांक्षा के बीच बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए गए हैं। उनमें आगे निकिता चिंता जताते हुए कहती हैं कि 'नहीं, दीदी। वो चेयर रखी है। बेड पर। दुपट्टा है सर में। वीडिया कॉल में देखा है। नहीं, वो कुछ कर लेंगे। वो मुझसे गुस्सा कर रहे हैं।'

आगे मैसेज में क्या बातचीत हुई?
निकिता-'मैं पापा को भी नहीं बोल सकती।'
आकांक्षा-'उनको नहीं बोलना कुछ।'
निकिता-'हां, तभी आपको कॉल किया।'
आकांक्षा-'मैसेज कर रही हूं उसे।'
निकिता-'कैसे समझाऊं मैं अब'
आकांक्षा-'जब एक-दो बार में किसी के समझ ना आए तो बार-बार समझाना नहीं चाहिए।'
निकिता-'कुछ कर लेंगे वो'

who was Manav Sharma TCS Agra: मानव शर्मा कौन था?
मानव शर्मा यूपी के आगरा में TCS (टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज) में कार्यरत मैनेजर था। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता नरेश कुमार शर्मा (एयरफोर्स से रिटायर) हैं। वर्तमान में डिफेंस कॉलोनी में रहते हैं।

पिछले साल जनवरी में हुई थी मानव व निकिता की शादी
मानव शर्मा व निकिता शर्मा की 30 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी के बाद से ही मानव व निकिता के बीच झगड़ा होने लगा था। 24 फरवरी 2025 को सोमवार तड़के आत्महत्या करने से पहले मानव शर्मा ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी पत्नी निकिता शर्मा के चरित्र पर आरोप लगाया।
मानव शर्मा के आरोपों पर मीडिया से बातचीत में पत्नी निकिता शर्मा ने कहा "वह" मेरा एक पास्ट था। शादी से पहले की बात थी। विवाह के बाद सब कुछ भूल चुकी हैं। फिर भी मानव परेशान रहते थे। आत्महत्या का शक होने पर उनकी बहन को बताया भी था।
यह भी पढ़ें- 'प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो..', पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने लगाई फांसी, आगरा में अतुल सुभाष जैसा मामला












Click it and Unblock the Notifications