Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

33 वर्षों बाद कश्मीर में NCC के लिए खुला प्राचीन मानसबल झील, पवित्र मानसरोवर झील से जानिए नाता

गांदरबल, 14 सितंबर: कश्मीर में 1980 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत में आतंकवाद ने सारी व्यवस्था ध्वस्त कर दी थी। इस वजह से देश की सबसे गहरी और बहुत ही सुंदर प्राचीन मानसबल झील में भी वीरानी छा गई थी। यहां एनसीसी की नेवल यूनिट की ट्रेनिंग होती थी, उसे भी आतंकवाद की वजह से रोक दिया गया था। लेकिन, बुधवार को 33 साल बाद वह दिन आया, जहां एक बार फिर से एनसीसी की यह ट्रेनिंग शुरू हो गई है और देश भर के 100 से ज्यादा कैडटों ने इस मनोरम झील में अभ्यास किया है। यह झील जितनी ही प्राचीन है, उतनी ही यह पवित्र मानसरोवर झील से कनेक्शन के लिए भी जानी जाती है।

33 वर्षों बाद कश्मीर में एनसीसी के लिए खुला प्राचीन मानसबल झील

33 वर्षों बाद कश्मीर में एनसीसी के लिए खुला प्राचीन मानसबल झील

तीन दशकों से भी ज्यादा समय बाद सेंट्रल कश्मीर के प्राचीन मानसबल झील को फिर से एनसीसी कैडटों की ट्रेनिंग के लिए खोल दिया गया है। 33 साल पहले आतंकवाद की वजह से इस काम को छोड़ दिया गया था। सुंदर और मनोरम पहाड़ों के बीच मौजूद इस प्राचीन झील के पानी में जम्मू-कश्मीर और देश के दूसरे हिस्से के 100 से ज्यादा एनसीसी कैडटों ने बुधवार को नौकायन और बोट खींचने जैसे अभ्यासों में भाग लिया। एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केएस कलसी ने कहा, '33 साल के अंतराल के बाद यह एक ऐतिहासिक दिन है। झील में नेवल विंग की एनसीसी ट्रेनिंग ऐक्टिविटी को फिर से शुरू कर दिया गया है। 1990 के दशक में आतंकवाद की शुरुआत के दौरान इलाके में ट्रेनिंग स्थगित कर दिया गया था।'(पहली तस्वीर सौजन्य:एनसीसी और दूसरी गांदरबल एनआईसी डॉट इन)

कश्मीर में फिर लौट रही है जन्नत वाली रौनक

कश्मीर में फिर लौट रही है जन्नत वाली रौनक

सौंदर्य से भरपूर इस झील में नेवल ट्रेनिंग की शुरुआत से इसमें हिस्सा लेने वाले कैडटों के उत्साह का ठिकाना नहीं है। ब्रिगेडियर कलसी ने बताया, 'प्रशासन और सशस्त्र बल स्थिति को इस हद तक सुधारने में सफल रहे हैं कि नौसेना ट्रेनिंग क्षेत्र को फिर से शुरू करने और उसे पुनर्जीवित करने में सफल हुई।' उधर जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने बुधवार को ही पुंछ में फॉर्वर्ड एरिया का दौरा किया है और उन्हें नियंत्रण रेखा, काउंटर-इंफिल्ट्रेशन ग्रिड और ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा, 'अपने सशस्त्र बलों की अनुकरणीय बहादुरी को मैं सैल्यूट करता हूं। जम्मू और कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि की नई सुबह हो रही है। देश की शांति, एकता और अखंडता को जो भी अशांत करने की कोशिश करेगा भारत उसे मुंहतोड़ जवाब देगा।'(ऊपर की तस्वीर सौजन्य: गांदरबल एनआईसी डॉट इन)

मानसबल झील का पवित्र मानसरोवर झील से क्या नाता है ?

मानसबल झील का पवित्र मानसरोवर झील से क्या नाता है ?

केंद्र शासित प्रदेश के गांदरबल जिले में स्थित मानसबल झील आतंकवाद की वजह कुछ साल पहले तक अपनी खूबसूरती खोने लगी थी। लेकिन, पिछले कुछ समय में इसकी रौनक फिर से लौट आई है। मानसबल झील का नाम पवित्र मानसरोवर झील से उत्पन्न माना जाता है। यह झील तीन गांवों से घिरी हुई है- जारोकबल, कोंदाबल और गांदरबल। गांदरबल एनआईसी डॉट इन के मुताबिक यह झील भारत की सबसे गहरी झील मानी जाती है, जिसकी गहराई 43 फीट या 13 मीटर है। (ऊपर की तस्वीर सौजन्य: यूट्यूब वीडियो)

जल पक्षियों का सबसे बड़ा प्राकृतिक बसेरा

जल पक्षियों का सबसे बड़ा प्राकृतिक बसेरा

जुलाई-अगस्त में जब झील के चारों ओर कमल के विशाल फूल खिलने लगते हैं तो इसके साफ पानी की सुंदरता बहुत ही बढ़ जाती है। झील से सटा ही मुगल गार्डन है, जिसे जरोका कहा जाता है और माना जाता है कि उसे नूर जहां ने बनवाया था। यह झील तरह-तरह की पक्षियों के लिए भी मशहूर है और कश्मीर में जल पक्षियों का सबसे बड़ा प्राकृतिक बसेरा है। मानसबल झील को 'कश्मीर के सभी झीलों का सर्वोच्च रत्न' भी कहा जाता है। (ऊपर की तस्वीर सौजन्य: गांदरबल एनआईसी डॉट इन)

यह उम्मीद की एक किरण है-एनसीसी

एनसीसी हेडक्वार्टर के डीजी के ट्विटर हैंडल से ट्रेनिंग की तस्वीरें साझा कर कैप्शन में लिखा है, 'प्राचीन मानसबल झील को कश्मीर में किसी भी नौकायन गतिविधि से अलग रहने के 33 वर्षों बाद फिर से जीवंत किया गया है। यह उम्मीद की एक किरण है। पुनीत सागर अभियान में भी इसी झील को शामिल किया जाएगा और बहुत जल्द ही इसे प्लास्टिक से पूरी तरह से मुक्त किया जाएगा।' इस ट्वीट को प्रधानमंत्री कार्यालय को भी टैग किया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+