दिल्ली मेट्रो के भीतर पिस्टल के साथ यात्री को सीआईएसएफ ने धरा
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के भीतर एक व्यक्ति के पिस्टल लेकर जाने से हड़कंप मच गया है। नई दिल्ली के उत्तम नगर इस्ट मेट्रो स्टेशन के भीतर यह व्यक्ति कंट्री मेड पिस्टल लेकर अंदर घुस गया, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट 1959 के तहत धारा 25 व धारा 54 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी व्यक्ति को सीआईएसएफ के जवान ने मंगलवार को हिरासत में लिया जब उसके बैग में चेकिंग के दौरान पिस्टल मिली।

इस घटना के बाद आधिकारिक बयान जारी किया गया जिसमे कहा गया था कि 6 मार्च को रात तकरीबन 11.30 बजे स्क्रीनिंग के दौरान बैग में मेट्रो स्टेशन उत्तम नगर में सीआईएसएफ के कॉस्टेबल लक्ष्मण राव ने एक बैग के भीतर पिस्टल की तस्वीर एक्स-बिस मशीन से देखी। उन्होंने तुरंत इस बैग के मालिक को वहां रोका। आरोपी यात्री का नाम मोहम्मद नईम है, वह उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। सुरक्षा अधिकारियों ने यात्री की पिस्टल को सीज करके इसे दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस स्टेशन द्वारका के सुपुर्द कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications