शादी के लिए लड़की देखने गया था, फ्लैट में जो हुआ वह आपको दंग कर देगा
नई दिल्ली। शादी के लिए अगर आप भी लड़की देखने जा रहे हैं तो आपके लिए यह खबर काफी अहम है। नोएडा में युवक को लड़की देखने जाना महंगा पड़ गया है। लड़की देखने गए युवक के साथ लोगों ने ना सिर्फ मारपीट की बल्कि उसके साथ लूटपाट भी की। घटना के बाद पीड़ित युवक ने आरोपी महिला, उसकी बेटी सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि यह एक गैंग है जो पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

यह मामला राम नगर कॉलोनी का है, यहां रहने वाले देव उर्फ अभिषेक ने बताया कि उनकी कुछ दिन पहले गुड़गांव में देवी के जागरण कार्यक्रम में कामिनी नाम की महिला से मुलाकात हुई थी, जहां दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला ने उनका मोबाइल नंबर लिया, जिसके कुछ दिन बाद उसका फोन आया, उसने पूछा कि क्या मेरी शादी हो गई, जब मैंने उसे बताया कि मैं अभी अविवाहित हूं, तो महिला ने मुझे लड़की दिखाने की बात कही। जिसके बाद अभिषेक लड़की देखने के लिए नोएडा जाने के लिए तैयार हो गए।
अभिषेक 20 नवंबर को अपनी कार से नोएडा गया, जहां उसके साथ महिला व अन्य लोग भी थे। ये लोग काफी देर तक अभिषेक के साथ वहां घूमते रहे, जिसके बाद वह उसे एक फ्लैट पर लेकर गए। अभिषेक ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने फ्लैट में उसके साथ मारपीट की, उसके पास 17 हजार रुपए थे उसे भी इन लोगों ने रख लिया। आरोपियों ने युवक को जान से मारने की धमकी दी और उसके घरवालों से 12 लाख रुपए की फिरौती मांगी। अभिषेक के घरवाले तीन लाख रुपए लेकर फ्लैट पर पहुंचे तब जाकर इन लोगों ने उसे छोड़ा।
वहीं इस पूरे प्रकरण के बारे में कैंप थाना पुलिस इंचार्ज सब इंसपेक्टर रविंद्र कुमार का कहना है कि हमने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, ठगी, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में दिनेश, सलीम, कामननी, रिया के नाम अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, हम सभी आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- पता पूछने के बहाने आंख में मिर्च पाउडर डालकर लूटने वाली गैंग गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications