दिल्ली में बाइकसवार को रोककर मारा चाकू, लूट ले गए बाइक
नई दिल्ली। देश की राजधानी में सड़क पर सफर करना भी अब खतरे से खाली नहीं बचा है। यहां निजामुद्दीन फ्लाइओवर पर एक बाइक सवार को बदमाशों ने रोका और उसकी बाइक लूटकर घायल कर दिया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार ने जब फ्लाइओवर पर अपनी गाड़ी रोकी तो बदमाशों ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। बदमाश ओवरब्रिज पर बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी से थे, उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी को वहीं छोड़ दिया और वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यक्ति का नाम शाहरुख है जोकि तैमूर नगर एक्सटेंशन, न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी में रहते हैं। वह कनॉट प्लेस स्थित एक रेस्टोरकेंट में बतौर ऑडिटर काम करते हैं। सोमवार को जब वह सुबह अपनी बाइक से ऑफिस से वापस घर जा रहे थे तो इसी दौरान निजामुद्दीन फ्लाइओवर के बीच तीन स्कूटी सवार लड़कों ने उसे जबरन रोक लिया।
शाहरुख ने जब अपनी बाइक रोकी तो स्कूटी सवार एक लड़के ने उससे उसकी बाइक मांगी, लेकिन जब शाहरुख ने इससे इनकार किया तो दूसरे बदमाश ने कहा कि इसे चाकू मार दो। जिसके बाद दूसरे बदमाश ने चाकू निकाला और उसपर हमला कर दिया है। इस घटना के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है।
इसे भी पढ़ें- इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए












Click it and Unblock the Notifications