गिरफ्तारी से बचने के लिए रचा अपहरण होने का नाटक, एक साल तक पुलिस को दिया ऐसे चकमा

नई दिल्ली। गाजियाबाद में पति को पुलिस गिरफ्तारी से बचाने के लिए पत्नी द्वारा फर्जी एफआईआर दर्ज कराने का मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात यह है कि जब भी पति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस घर आती थी तो लोगों को नशे का सामान बेचने का आरोपी पति घर में आलमारी के भीतर छिप जाता था। लेकिन आखिरकार पुलिस को आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता मिल है। पुलिस ने आरोपी गुलाब सिंह और उसके बेटे रोहित हो उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।

 एक साल तक नहीं पकड़ सकी पुलिस

एक साल तक नहीं पकड़ सकी पुलिस

आरोपी गुलाब सिंह डीएलएफ शंकर विहार में रहता था, उनकी पत्नी अंजू ने उन्हें बचाने के लिए मदद की जिसकी वजह से एक साल तक वह पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। गुलाब सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनका पति लापता हो गया है और उनका किसी ने अपहरण कर लिया है, जिसकी वजह से पुलिस एक साल तक गुलाब सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी। यही नहीं गुलाब सिंह को तलाश नहीं कर पाने की वजह से कॉस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। एक साल की जांच के बाद कॉस्टेबल के खिलाफ सबूत नहीं मिला जिसके बाद उन्हें वापस बहाल कर दिया गया।

आलमारी में छिपा रहता था

आलमारी में छिपा रहता था

पुलिस से पूछताछ के बाद गुलाब सिंह ने बताया कि जब भी पुलिस उसकी तलाश में आती थी तो वह आलमारी में छिप जाता था, एक बार वह इस आलमारी में दो दिन तक छिपा रहा, क्योंकि उसके घर में कुछ मेहमान आए हुए थे। उसकी पत्नी चोरी-छिपे उसे आलमारी में ही खाना देती थी। पुलिस ने बताया कि गुलाब का ड्रग तस्करों के साथ संबंध था और वह एनसीआर में इसकी सप्लाई करता था। उसके खिलाफ चार मामले दर्ज हैं, उसपर एक हत्या की कोशिश का भी मामला दर्ज है। जबसे पुलिस ने उसके खिलाफ शिकंजा कसा था गुलाब सिंह ने अपना ठिकाना बदल दिया था।

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: मां-बहन के लिए की गंदी बात तो सगे भाइयों को दे दी मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+