दो पत्नियों के बीच झगड़े से तंग पति दूसरी पत्नी को जीबी रोड पर बेचने पहुंचा, गिरफ्तार
नई दिल्ली। देश की राजधानी में अपनी ही पत्नी को बेचने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दो पत्नियों के बीच रोज-रोज के झगड़े से तंक आकर आरोपी पति अपनी दूसरी पत्नी को जीबी रोड पर बेचे के लिए पहुंच गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी का नाम सद्दाम हुसैन है और वह बिहार के अररिया का है और वह मौजूदा समय में हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है।

दोनों पत्नियों को एक दूसरे के बारे में नहीं पता था
जानकारी के अनुसार महिला सद्दाम हुसैन की दूसरी पत्नी थी, जिसे वह दिल्ली के जीबी रोड़ स्थित वेश्यालय में बेचने के लिए गया था, तभी पुलिस ने आरोपी सद्दान को अपनी पत्नी को बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। सद्दाम की पहली शादी पांच साल पहले हई थी और उसके तीन बच्चे थे। दो साल पहले सद्दाम ने एक बार फिर से शादी की थी। शुरुआत में सद्दाम की दोनों पत्नियों को एक दूसरे की जानकारी नहीं थी, लेकिन जल्द ही सद्दाम का यह राज खुल गया, जब दूसरी पत्नी पहली पत्नी के घर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पत्नियां एक ही घर में रहने लगी।

झगड़े से तंग पहुंचा जीबी रोड
पुलिस ने बताया कि सद्दाम का कहना है कि शुरुआत में सबकुछ ठीक था, लेकिन कुछ महीने बाद दोनों आपस में लड़ने लगी। वह रोज-रोज की लड़ाई से परेशान हो चुका था, लिहाजा उसने दूसरी पत्नी को बेचने का फैसला लिया। पूछताछ में सद्दाम ने बताया कि वह उसने फैसला लिया कि वह पहली पत्नी को नहीं बेचेगा क्योंकि बच्चों को पालने के लिए उसकी जरूरत है। लेकिन दूसरी पत्नी की उम्र कम थी और उसके कोई बच्चे नहीं थे। लिहाजा वह अपनी दूसरी पत्नी को दिल्ली लेकर गया और कुछ दिन उसके साथ वहां घूमा फिरा और उसके बाद उसे जीबी रोड बेचने के लिए ले गया।

हत्या की भी साजिश
यही नहीं सद्दाम की यह भी योजना थी कि अगर वह दूसरी पत्नी को बेच नहीं पाया तो वह उसे मारकर उसके शव को कहीं फेंक देगा। पुलिस ने बताया कि इसके लिए उसने एक चाकू और नई शर्ट भी खरीदी थी। उसकी योजना थी कि वह पुरानी शर्द को कहीं फेंक देगा, जिससे कि उसकी शर्ट पर खून के धब्बे ना दिखाई दें। पुलिस ने बताया कि सद्दाम जीबी रोड के करीब एक होटल में ठहरा था और वहां अपनी जान पहचान के कुछ दलालों के जरिए वह अपनी पत्नी को बेचने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसे पत्नी को बेचने के अच्छे पैसे नहीं मिल रहे थे। इसी दौरान एक दलाल ने इस बाबत कमला मार्केट एसएचओ सुनील कुमार को सद्दाम की संदिग्ध गतिविधि के बारे में जानकारी दे दी।

दलाल ने दी जानकारी
जानकारी मिलने के बाद सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सद्दाम गिरफ्तार कर लिया, जिस दौरान उसे गिरफ्तार किया गया उस वक्त उसकी पत्नी का सौदा 1.20 लाख रुपए में हो गया था। यही नहीं इन लोगों ने सद्दाम को 10 हजार रुपए एडवांस दे दिया था। कुमार ने बताया कि सद्दाम की धरपकड़ के लिए हमने जाल बिछाया था, जिसके बाद उसकी पत्नी को छुड़ाया गया और सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 370 मानव तस्करी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और महिला को शेल्टर होम भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें- बहराइच: नाबालिग छात्रा के साथ रिश्तेदार ने किया रेप, गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications