हेडफोन की वजह से नहीं सुनाई दी ट्रेन की आवाज, कटने से युवक की मौत
नई दिल्ली। अगर आप हेडफोन लगाकर चलते हैं तो ये आप के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां हेडफोन की वजह से युवक की जान चली गई। दरअसल हेडफोन लगाकर युवक रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था कि तभी वो ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि गेटमैन युवक को बचाने के लिए चिल्ला रहा था लेकिन हेडफोन की वजह से उसको न तो इंजन की आवाज सुनाई दी और न ही गेटमैन की।

जानकारी के मुताबिक युवक रोजाना आइलेट्स की क्लास करने के लिए फिरोजपुर से मोगा आता था। रेलवे पुलिस ने मृतक के पिता कुलविंदर सिंह के बयान के आधार पर बयान दर्ज कर लिए हैं। मृतक के चाचा मनजीत सिंह ने बताया कि मनिंदर सिंह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। मनजीत सिंह ने बताया कि मनिंदर सुबह ट्रेन से उतरकर ओवरब्रिज पर बने रेलवे ट्रैक को पैदल पार कर रहा था कि वह ट्रेन के इंजन के चपेट में आ गया।
उसे इंजन की आवाज सुनाई नहीं दी क्योंकि वह हेडफोन लगाया हुआ था। जबकि गेटमैन ने भी तेज आवाज लगाई लेकिन वो सुन नहीं पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया। पोस्टमार्ट में के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि हेड फोन की वजह से ऐसे हादसों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चाहे वो पटरियों को पार करते समय हो या फिर बाइक या कार ड्राइव के समय या फिर सड़क को पैदल क्रॉस करते समय।
यह भी पढ़ें- श्रीनगर में शहीद हुआ पंजाब का जवान, मां ने दिया बेटे को कंधा, सात महीने के बेटे ने दी मुखाग्नि












Click it and Unblock the Notifications