श्रीनगर में शहीद हुआ पंजाब का जवान, मां ने दिया बेटे को कंधा, सात महीने के बेटे ने दी मुखाग्नि

गुरदासपुर। श्रीनगर के पास माच्छल सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी का जवाब देते जिला गुरदासपुर का एक और जवान राजिंदर सिंह जवान शहीद हो गया। राजिंदर सिंह चार साल पहले ही राष्ट्रीय रायफल्स में भर्ती हुए थे और श्रीनगर में तैनात थे। शहीद राजिंदर का अंतिम सस्कार सरकारी सम्मानों के साथ उनके पैतृक गांव पब्बाराली में किया गया। इस मौके शहीद की मां ने बहादुरी के साथ बेटे की अंतिम यात्रा में कंधा देते हुए भारत मां के नारे लगाए। शहीद के भाई और उसके सात महीने के बेटे ने मुखाग्नि देकर शहीद को अंतिम विदाई दी।

funeral of martyr jawan rajinder singh

परिवार को 12 लाख रुपए की मदद

इस मौके हल्का डेरा बाबा नानक से विधायक और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर रन्धावा के साथ प्रशासनिक अधिकरिओं ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट मंत्री रन्धावा ने पंजाब सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को एक्स ग्रेसिया ग्रांट के तहत 12 लाख रुपए और परिवारिक सदस्य को शिक्षा के आधार पर सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया।

funeral of martyr jawan rajinder singh

भाई की शहादत पर गर्व

शहीद के भाई ने कहा कि राजिंदर सिंह के भर्ती होने से परिवार का कुछ बोझ कम हुआ था। अगर हम देश की बात करें तो शहादत पर गर्व है, लेकिन परिवार की तरफ देखें तो एक छोटा बच्चा है और बीवी समेत मां बाप हैं, अब हमें सरकार पर ही उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+