दो घूंट पानी पर दिखी हैवानियत, चलती ट्रेन में युवक को खिड़की से बांधकर बेल्ट से पीटा

जबलपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने सनसनी फैला दी है, इस वीडियो में एक लड़के को ट्रेन के बाहर खिड़की से लटकाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है।

जबलपुर और इटारसी स्टेशन के बीच दिखी हैवानियत

मामला जबलपुर और इटारसी स्टेशन के बीच का है जिसमें कुछ लड़कों ने इटारसी रेलवे स्टेशन के बीच पाटलीपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन की खिड़की पर एक लड़के को लटका दिया और उसे जब गाड़ी स्लो होती तो कुछ लड़के एस-2 कोच से निकलकर उसे बेल्ट से पीटते। खिड़की से बंधा लड़का बचाओ-बचाओ की गुहार लगाता रहा लेकिन कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया, बल्कि लोग घटना का वीडियो क्लिप बनाते रहे।

वेंडरों ने सुमित की जान बचाई

पीड़ित लड़के का नाम सुमित काछी है और उसने कहा जब गाड़ी इटारसी स्टेशन पहुंची तो कुछ वेंडरों ने उसकी जान बचाई। सुमित का दोष सिर्फ इतना था कि उसने मारने वाले लड़कों की बोतल से पानी पी लिया था। सुमित मुंबई में एक प्राइवेट नौकरी करता है। उसने बताया कि 25 मार्च को वो रात 11 बजे जबलपुर स्टेशन पर पाटलीपुत्र लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन में मुंबई के लिए बैठा।

चार घंटे तक सुमित खिड़की से बंधा लटका रहा

गर्मी बहुत लग रही थी इसलिए उसने अपनी बर्थ पर बैठे एख लड़के की बोतल का पानी पी लिया बिना उसकी इजाजत के उसके बाद वो लड़के उससे झगड़ने लगे, हालांकि उसने उन्हें सॉरी बोला लेकिन उन लड़कों ने उसकी एक नहीं सुनी और चेन पुलिंग करके उसे कोच की खिड़की से बांध दिया और उसे बेल्ट से मारने लगे, करीब चार घंटे तक सुमित खिड़की से बंधा लटका रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

रेलवे पुलिस में हड़कंप

फिलहाल इस वायरल वीडियो के बाद रेलवे पुलिस में हड़कंप मच गया है जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है, आरोपियों की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

कहां हैं सुरेश प्रभु?

ताज्जुब ये है कि जिस सुरेश प्रभु की रेल में एक ट्वीट पर दूध और डायपर पहुंचता है, वहां इस कंपा देने वाले अपराध की खबर किसी ने उन्हें नहीं दी।

देखें वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+