Video: मुंबई में रेलवे स्टेशन पर महिला को देखकर करने लगा अश्लील हरकत,ऐसे सिखाया सबक
बिना किसी झिझक के वो रेलवे स्टेशन पर महिला के सामने अश्लील हरकत करने लगा।
मुंबई। हाल ही में मुंबई की एक शर्मनाक घटना देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी। जहां रेलवे स्टेशन पर लड़की को देखकर एक लड़का हस्तमैथुन करने लगा। ऐसा ही एक और मामला मुंबई के कल्याण रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला के साथ एक युवक छेड़खानी करने लगा था। उसे न तो किसी का डर था और न ही शर्म। बिना किसी झिझक के वो रेलवे स्टेशन पर महिला के सामने अश्लील हरकत करने लगा।

मुंबई में फिर महिला से छेड़खानी
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित महिला कल्याण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नबंर एक पर लोकल ट्रेन का इतंजार कर रही थी। शाम 6 बजे के करीब वो वहां ट्रेन का इतंजार कर रही थी। महिला ने देखा कि एक शख्स उसे लगातार घूर रहा है। पहले उसने टालने की कोशिश की, लेकिन फिर शख्स अश्लील हरकत करने लगा।

स्टेशन पर महिला के सामने की अश्लील हरकत
पहले तो महिला उसे अनदेखा कर वहां से चली गई, लेकिन वो नहीं माना और उसके बाद आरोपी महिला का पीछा करने लगा। महिला ने देखा कि वि वहां मौजूद लोगों उसे रोकने की कोशिश तक नहीं कर रहे है। मनचले की अश्लील हरकतों से महिला को गुस्सा आ गया और उसने युवक को सबक सिखाने का फैसला किया।

महिला ने सिखाया सबक
बिना किसी की मदद से महिला ने मनचले युवक की पिटाई कर दी और उसका कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए पुलिस के पास ले गई। महिला ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी की पहचान 30 साल के सुरेंद्र लालबहादुर गौतम के तौर पर हुई है। वो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और काफी समय से मुंबई में काम की तलाश कर रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे कस्टडी में ले लिया है। महिला की बहादुरी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो....












Click it and Unblock the Notifications