पुलिस से बोला शख्स, मेरी पत्नी के हैं 7 और भी पति

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि उसके सात अन्य पति भी हैं यानी उसने सात और शादियां कर रखी हैं। केजी हाल्ली पुलिस इस केस की छानबीन करके सच का पता करने की कोशिश में जुटी हुई है।

marriage

सोमवार को पश्चिमी बेंगलुरु के केजी हाल्ली में रहने वाले एक शख्स इमरान ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि उसकी 38 वर्षीय पत्नी यास्मीन उसे धोखा दे रही है और 7 अन्य लोगों से भी उसने शादी की हुई है।

पुलिस के अनुसार दो अन्य पुरुष भी सामने आए हैं, जिन्होंने यह दावा किया है कि यास्मीन ने उनसे शादी की थी। इनक नाम है शोएब और अफजल। अफजल एक रियल एस्टेट एजेंट हैं।

अफजल का कहना है कि यास्मीन ने उससे काफी अधिक पैसे मांगे थे, लेकिन जब अफजल ने उसे पैसे नहीं दिए तो उसने अफजल को छोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने यास्मीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और धोखा देने के आरोपों की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+