कुवैत में गिरफ्तार हुआ देश में आईएसआईएस के लिए फंडिंग करने वाला
नई दिल्ली। देश में आईएसआईएस से हमर्ददी रखने वालों की फंडिंग करने वाले आतंकी कुवैत में गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी का नाम अब्दुल्ला हादी अब्दुल-अल- ईनीजी है और इसे भारत की ओर से कुवैत को दी गई जानकारी के
बाद गिरफ्तार किया गया है।

यह पहला गिरफ्तारी है जो आईएसआईएस से जुड़ी है और देश के बाहर है। अब्दुल्ला ही वह शख्स है जिसने महाराष्ट्र के आरीब मजीद को एक हजार अमेरिकी डॉलर उस समय दिए थे जब वह सीरिया जा रहा था और उसके पैसे खत्म हो गए थे। वर्ष 2013 में अब्दुल्ला पाकिस्तान भी जा चुका है।
भारत ने कुवैत के अलावा हांगकांग, अफगानिस्तान, टर्की, चीन, अमेरिका, इराक और कई दूसरे देशों को ऐसे संदिग्धों पर नजर रखने को कहा था।
भारत के साथ भी कई देशों, जिसमें कुवैत और अमेरिका खासतौर पर शामिल हैं, ने आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ी इंटेलीजेंस शेयर की थी।












Click it and Unblock the Notifications