OMG! 5 दिनों तक पड़ोसी की लाश के साथ सोता रहा शख्स, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश का बुलंदशहर विवादों से जुड़ा रहा हैं। कभी बलात्कार की दिल दहला देने वाली घटनाओं को लेकर तो कभी लड़कियों को सरेआम फांसी पर लटकाए जाने को लेकर। अब एक नया मामला बुलंदशहर को एक बार फिर से सुर्खियों में लेकर आ गया हैं। एक शख्स की सनक ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

 uttar pradesh police

एक युवक पांच दिन तक अपने ही मृत पडोसी के शव के साथ सोता रहा। उसके शव के सामने बैठकर खाता-पीता रहा, लेकिन जब लाश की बदबू उसके बर्दाश्त से बाहर हो गई तो मजबूरी बस उसे पुलिस को इस की जानकारी देनी पड़ी। लाश के साथ वक्त बिता रहे युवक को डर था कि कहीं पुलिस उसे अरेस्ट न कर लें।

बुजुर्ग के शव को अपने घर पर रखने वाले युवक नगेंद्र ने पुलिस को जानकारी दी कि पड़ोस में रहने वाले 70 साल के हरिप्रसाद गुप्ता दूसरी मंजिल से उसके अहाते में गिरे थे। गिरने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अपने आंगने में बुजुर्ग को मरा देखकर वो डर गया था। उसपर हत्या का आरोप ना लगे, इसलिए उनसे शव को अपने घर में छुपा दिया और उसके साथ ही रहने लगा।

नगेंद्र शव के साथ ही रहता, उसके साथ ही खाना खाता और वहीं सोता भी था। लेकिन जब लाश से बदबू आने लगी तो लोगों से उसे छुपा पाना उसके लिए मुश्किल हो गया। जब हरिप्रसाद के घरवालों ने इस के बारे में पूछा तो उसने कहा कि सीवर से बदबू आ रही है, लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद लाश पूरी तरह सड़कर बदबू देने लगे। वो खुद भी उस गंध को बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। आखिरी में तंग आकर उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया।

वहीं, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है और वृद्ध का क्षति विक्षत हालत में बरामद कर लिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की वजह को पता लगाया जा रहा है। वहीं पुलिस को शक है कि नगेंद्र मानसिक रोग से पीड़ित है। उससे पूछताछ जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+