आधी रात को नशे की हालत में थाने पहुंचा युवक, बताया कुछ ऐसा कि उड़ गए पुलिस के होश

नई दिल्ली। शनिवार सुबह 1.25 बजे एक शख्स दिल्ली के मॉडल टाउन पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस का जानकारी दी कि मैंने अपनी मां को मार डाला है। थाने में ऑन ड्यूटी ऑफिसर को लगा कि 25 साल का आरोपी दीपक नशे में है इसलिए कुछ भी बोले जा रहा है। लेकिन तभी दीपक ने उन्हें अपने खून से सने कपड़े दिखाए तो पुलिस हक्का बक्का रह गई। आनन फानन में लगभग 6 पुलिस कर्मियों ने उसे अपने साथ गाड़ी में बैठाया और विजय नगर स्थित उसके किराए के फ्लैट में पहुंचे। वहां उन्होंने जो नजारा देखा वो भयावह था। हर ओर खून और बिस्तर पर पड़ी दीपक की मां की लाश।

खून में लथपथ पलंग पर पड़ी थी महिला

खून में लथपथ पलंग पर पड़ी थी महिला

पुलिस जब दीपक को लेकर उसके घर पहुंची तो देखा उसकी मां खून में लथपथ पलंग पर पड़ी थी। उसका गला चाकू से रेत दिया गया था। आशा देवी के तीन और बेटे हैं जो शहर में ही अलग अलग जगह रहते हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दीपक ने अपने मां आशा देवी की झगड़े के बाद हत्या की बात को कबूल लिया है। दीपक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

शराब और ड्रग्स के लिए नहीं दिए थे मां ने पैसे

शराब और ड्रग्स के लिए नहीं दिए थे मां ने पैसे

पुलिस को जांच में मालूम हुआ कि दीपक को शराब और ड्रग्स की लत थी। दीपक ने खुद पुलिस को बताया कि उसके पास नौकरी नहीं थी और शराब के पैसों के लिए अकसर उसका मां से झगड़ा होता था। मां और भाई उसे नशे की लत के लिए काफी फटकार भी लगाते थे। शनिवार रात जब वह शराब पीकर घर आया को उसकी मां से बहस हो गई जबकि भाई घर पर नहीं था। गुस्से में दीपक ने छुरा उठाकर मां का गला रेत दिया।

हत्या के बाद खुद पहुंच गया थाने

हत्या के बाद खुद पहुंच गया थाने

दीपक ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत में मां की हत्या कर देने के बादज उसने सोचा कि अब वह शहर से भाग जाएगा। लेकिन दूसरे ही पल उसका मन बदल गया और उसने पुलिस के आगे आत्मसमर्पण करने का फैसला किया। जिसके बाद वह आधी रात को नशे की हालत में ही पुलिस के पास पहुंच गया।

बेटे के जन्मदिन पर नहीं पहुंची दादी तो...

बेटे के जन्मदिन पर नहीं पहुंची दादी तो...

नशे या किसी छोटी बात के लिए अपनों की हत्या का ये कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी ऐसे मामले आते रहे हैं। इससे पहले भी एक शख्स ने शराब के पैसे न देने पर अपने पिता की हत्या कर दी थी। समय पहले हरियाणा के फतेहपुर कस्बे में एक शख्स ने अपनी दादी को जान से मार दिया। दरअसल वह अपनी दादी से इसलिए नाराज था क्योंकि वह उसके बेटे के जन्मदिन की पार्टी में नहीं आई थी। 70 साल की मृत महिला का नाम रामदेवी था। इंडिया टुडे टीवी की खबर के अनुसार महिला किसी विवाद के चलते अपने दोनों बेटों से अलग रह रही थी।

यह भी पढ़ें- अमेठी: महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, पति फरार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+