अमेठी: महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या, पति फरार
अमेठी। यूपी के अमेठी में रविवार की सुबह एक महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि बदमाशों ने महिला के चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतारा है। फिलहाल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई है।

खून से लथपथ मिला शव
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के बरी का पुरवा गांव निवासी फूल चंद्र यादव ने दो शादी कर रखी है। वह अपनी दूसरी पत्नी आरती यादव और पिता राम सुमेर यादव के साथ रहता था। रविवार सुबह कमरे में आरती का खून से लथपथ शव मिला। वारदात के बाद से पति फूलचंद्र फरार है।
जमीनी विवाद की आशंका
थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृतका के ससुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पति की भी तलाश की जा रही है। प्रथम दृश्या मामला जमीनी विवाद का लग रहा है। सीओ अमेठी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की है।












Click it and Unblock the Notifications