CM खट्टर की “जन आशीर्वाद यात्रा” में शख्स ने खुद को लगा ली आग, नौकरी न मिलने से था आहत
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सोमवार को एक ग्रामीण ने आत्मदाह की कोशिश की। सोनीपत के राठधना गांव में सोमवार को हुई इस घटना में ग्रामीण राजेश ने खुद को आग लगा लिया। उसकी चपेट में तीन अन्य लोग भी आ गए। मुख्यमंत्री खट्टर के आश्वासन के बाद भी बेटे को ग्रुप डी में नौकरी न मिलने से राजेश आहत था। इसलिए उसने ऐसा जोखिम भरा कदम उठाया। फिलहाल राजेश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।

आग लगने से राजेश 50 प्रतिशत से ज्यादा जल चुका है, जिसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। वहीं घायल राजेश ने बताया कि वह सीएम से चंडीगढ़ मिला था और इस दौरान उसे सीएम से आश्वासन मिला था कि उसके बेटों को नौकरी दी जाएगी। लेकिन ग्रुप डी के फॉर्म निकले थे और उसे नौकरी नहीं मिली। इसी के चलते उसने आत्मदाह का प्रयास किया।
वहीं मंत्री कविता जैन ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान गांव राठ दाना में यात्रा पहुंची थी। उसी दौरान हम सब छत पर मौजूद थे और एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। आग लगते देख सभी उस शख्स को बचाने के लिए पहुंचे जिसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जाएगी कि आखिरकार उसने ऐसा क्यों किया। आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले अपनी सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए सीएम खट्टर ने एक जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications