पति ने मासूम बच्चे और पत्नी का गला घोंटा, किया आग के हवाले

नई दिल्ली। तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां आदमी ने अपनी पत्नी और नवजात को जलाकर मार दिया है। जानकारी के अनुसार किसी बाद को लेकर पति और पत्नी के बीच झगड़ा हो गया था, जिसके बाद आरोपी पति ने बच्चे और पत्नी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी वजह से दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिऱप्तार कर लिया है। यह घटना तेलंगाना के कोंडानपुर की है, जहां दो जले हुए शव मिलने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी।

fire

शुरुआती जांच के अनुसार आरोपी का 2015 में विवाह हुआ था और दंपति के एक लड़का था। महिला पिछले कुछ महीनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान शनिवार को पति अपने ससुराल पहुंचा। आरोपी पति पत्नी और बच्चे को लेकर घाटकेसर गया था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी ने जहर खा लिया था और बच्चे को भी जहरीला पाउडर खिला दिया था।

पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी पति पत्नी और बच्चे को लेकर एक खाली प्लॉट पर गया और दोनों का गला घोंट दिया। दोनों की मौत के बाद आरोपी पति ने पत्नी और बच्चे को जला दिया। जब गांव वालों ने अधजला शव देखा तो इस बात की पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली एनसीआर में फिर करवट लेगा मौसम, कोहरे के चलते 18 ट्रेनें लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+