जूते में फिट कैमरा से स्कर्ट पहनी लड़कियों की बनाता था वीडियो, गिरफ्तार
जूते में फिट कैमरा से स्कर्ट पहनी लड़कियों की बनाता था वीडियो
नई दिल्ली। केरल के त्रिशूर जिले में एक ऐसे शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें खींच रहा था। इस शख्स ने अपने जूते में कैमरा लगा रखा था। ये शख्स ऐसी लड़कियों के पास बहाने से खड़ा हो जाता था जो स्कर्ट पहने होती थीं और फिर अपना पैर लड़की के पैर के बराबर में ले जाता था। इस तरह से वो लड़कियों की वीडियो बनाता था।
स्कूल फेस्टिवल में बना रहा था वीडियो
पुलिस ने बताया है कि इस शख्स की पहचान बिरजू के रूप में की गई है। ये शख्स त्रिशूर जिले के कलोलसवम के एक कॉलेज में स्कूल आर्ट फेस्टिवल चल रहा था। ये शख्स यहां पहुंच गया और दौरान जूते में छुपाए कैमरे से लड़कियों की स्कर्ट के नीचे से तस्वीरें खींचने लगा।
ऐसे आया पकड़ में
स्कूल में सुरक्षा के लगी पुलिस ने ये देखा कि सख्स की गतिविधि कुछ ठीक नहीं है और वो अजीब तरह से लड़कियों से सट रहा है तो उन्होंने उसे बुलाकर पूछताछ की। इसके बाद उसने पूरी सच्चाई बताई। पुलिस का कहना है कि शक तब हुआ जब उन्होंने शख्स को अजीब हरकतें करते देखा कि वो अपने पैरों से कुछ अलग करने की कोशिश कर रहा है। भीड़ में जिस तरह यह शख्स चलता और खड़ा होता पुलिस को इस पर शक हो गया पुलिस ने उेले हिरासत में लिया।
ऐसे लगाया था जूते में कैमरा?
इस शख्स ने जूते पर मोबाइल का कैमरा सेट किया हुआ था। मोबाइल जूते में इस तरह फिट कर लिया कि किसी को दिखाई ही ना दे। कैमरा ऊपर की तरफ होने की वजह से वो इससे आसानी से वीडियो बना लेता था और किसी को शक तक नहीं होता था। पुलिस ने शख्स पर मामला दर्ज कर लिया है।
सरकारी स्कूल में टीचर ने 11वीं की दो छात्राओं को निर्वस्त्र कर ली तलाशी, दी धमकी