डोनाल्ड ट्रंप की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को फ्लाइट से निकाला गया
इवांका ट्रंप अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा रही थीं। फ्लाइट में उन्हें देखकर एक यात्री ने अभद्र टिप्पणी करना शुरू किया तो उन्होंने इसकी शिकायत की। जिसके बाद यात्री को फ्लाइट से उतार दिया गया।
न्यूयॉर्क। अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी से बदसलूकी करने वाले यात्री को फ्लाइट से उतार दिया गया। ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप अपने परिवार के साथ जेटब्लू एयरलाइन की फ्लाइट में सफर कर रही थीं।

जेटब्लू एयरवेज कॉर्प ने एक बयान जारी करके बताया कि न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जिस वक्त फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी, तभी एक यात्री को बाहर निकाल दिया गया। हालांकि एयरलाइन ने घटना को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी।
फ्लाइट में मौजूद दूसरे यात्री मार्क शेफ ने कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी को फ्लाइट में देखा तो उन पर अभद्र टिप्पणी करने लगा। उसने इवांका को देखते ही कहा- हे भगवान, यह बेहद बुरा है।' जेटब्लू ने कहा कि यात्री को फ्लाइट से उतारने का फैसला आसान नहीं था। स्टाफ ने उसे दूसरी फ्लाइट के जरिए भेजा।
बता दें कि इवांका ट्रंप अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा रही थीं। फ्लाइट में उन्हें देखकर एक यात्री ने अभद्र टिप्पणी करना शुरू किया तो उन्होंने इसकी शिकायत की। जिसके बाद यात्री को फ्लाइट से उतार दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications