दिल्ली: मां के प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या, नाबालिग बहन पर रखता था बुरी नजर

नई दिल्ली। दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक 20 साल के शख्स ने बुधवार को अपनी मां के प्रेमी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। उसका कहना था कि मृत उसकी नाबालिग बहन पर बुरी नजर रखता था। द्वारिका के डीसीपी एंटो एल्फोंस ने बताया कि आरोपी ने मौके से खुद पुलिस को फोन किया और अपने जुर्म के बारे में बताया। आरोपी की मां उसके और उसकी 15 साल की बहन के साथ रहती थी।

घर पर था मृत का रोज आना जाना

घर पर था मृत का रोज आना जाना

दरअसल आरोपी लड़के की मां साल 2012 में मृत के साथ रिश्ते में आ गई थी जिसके एक साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। आरोपी की मां का मृत से भी 7 साल का एक बेटा था। उत्तर प्रदेश के अलीपुर में स्टाल लगाने वाला मृत शख्स समय समय पर घर आता रहता था। लेकिन आरोपी को शक था कि वह उसकी 15 साल की बहन पर बुरी नजर रखता है।

घर पहुंचा तो मां के प्रेमी से हुआ सामना

घर पहुंचा तो मां के प्रेमी से हुआ सामना

बुधवार को जब आरोपी अपने घर पहुंचा तो उसका सामना मां के प्रेमी से हुआ। उसे पहले से शक था कि वह उसकी बहन पर बुरी नजर रखता है। दोनों के बीच बहस हुई तो बात काफी बढ़ गई। आरोपी ने चाकू उठाया और मां के प्रेमी को गोदकर मार दिया। बता दें कि हत्या के समय लड़के की मां घर पर थी जबकि बहन शहर से बाहर थी।

हत्या के बाद खाली प्लॉट पर फेंका चाकू

हत्या के बाद खाली प्लॉट पर फेंका चाकू

आरोपी लड़के ने हत्या करने के बाद चाकू को एक खाली प्लॉट पर फेंक दिया और फिर पुलिस को फोन किया। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपी की बहन से पुलिस को पूछताछ करना बाकी है। इसके बाद ही नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- जानिए दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+