स्‍टेशन पर लेडीज कोच के सामने सरेआम मास्‍टरबेट करने लगा ये शख्‍स, महिला ने कर दिया फेसबुक LIVE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक रेलवे स्‍टेशन पर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि एक शख्‍स ने पहले तो लेडीज कोच के सामने अश्‍लील हरकत की और फिर थोड़ी ही देर बाद सरेआम मास्‍टरबेट (हस्‍तमैथुन) करने लगा। इस दौरान ट्रेन में बैठी एक महिला ने शख्‍स की इस गंदी हरकत को फेसबुक पर लाइव कर दिया। हालांकि जबतक रेलवे कर्मचारी इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते और उस शख्‍स तक पहुंचते तबतक वो वहां से भाग चुका था। कुकृत्‍य का वीडियो वायरल होने के बाद से जीआरपी उसे पागल बता कर अपना पल्ला झाड़ रही है। जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की दोपहर करीब सवा एक बजे की है। बताया जा रहा है कि बंडेल स्‍टेशन पर ट्रेन चलने ही वाली थी कि शख्‍स ने महिला कोच के सामने मास्‍टरबेट करना शुरू कर दिया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

लगभग 50 साल का है मास्‍टरबेट करने वाला शख्‍स

लगभग 50 साल का है मास्‍टरबेट करने वाला शख्‍स

हावड़ागामी ट्रेन में सफर कर रही एक महिला ने लगभग 50 साल उम्र के उक्त व्यक्ति के मास्‍टरबेट करने का वीडियो फेसबुक लाइव किया है। वीडियो में दर्ज समय के अनुसार यह घटना दोपहर लगभग 1:15 बजे की है। वीडियो में वह व्यक्ति महिला डब्बे के सामने खड़े होकर अशलील इशारे करते तथा कुकृत्य करते दिख रहा है। महिला का कहना है कि पहले उक्त व्यक्ति ने इस तरह की कुछ हरकतें की महिला यात्री उसकी तरफ देखने लगीं। उसके तुंरत बाद वह कुकृत्य करने लगा। कई महिला यात्रियों ने उसकी हरकतों को देखा। चूंकि ट्रेन खुलने ही वाली थी, इसलिए किसी ने विरोध नहीं किया। फिर उसने उसका वीडियो फेसबुक लाइव कर दिया।

सभी को सबूत चाहिए होता है इसलिए फेसबुक लाइव कर रही हूं

सभी को सबूत चाहिए होता है इसलिए फेसबुक लाइव कर रही हूं

फेसबुक पर लाइव के दौरान महिला कह रही है कि, 'इन दिनों सभी को सबूत चाहिये होता है इसलिये मैंने घटना का फेसबुक लाइव करने का निर्णय लिया। वह जो चाहता है उसे करने दिया जाए'। महिला के इस साहसिक कदम से कोच में सवार अन्य महिलाओं को भी बल मिला और उन्होंने भी शख्स की गंदी हरकत के खिलाफ प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया। फिर कुछ महिलाओं ने रेलवे स्टाफ को घटना के बारे में सूचित किया।

पहले तो चुप रही जीआरपी, वीडियो बनता देख हुई एक्‍टिव

पहले तो चुप रही जीआरपी, वीडियो बनता देख हुई एक्‍टिव

वीडियो वायरल करने वाली महिला का आरोप है कि उक्त व्यक्ति बिल्कुल रेलवे पुलिस ऑफिस के पास सबकुछ कर रहा था। रेल पुलिसकर्मी चुप थे। जब एक ने उसे मोबाइल से वीडियो बनाते हुए देखा तो उसकी ओर दौड़ा, लेकिन पकड़ नहीं पाया। वह भाग निकला। अब इस संबंध में जीआरपी का कहना है कि वह विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। हमारी ओर से उसकी खोज की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पश्चिम बंगाल में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा

पश्चिम बंगाल में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा

कुछ महीना पहले कोलकाता में चलती बस में इस तरह की घटना सामने आई थी। मध्य कोलकाता के हदुआ पाकई इलाके में लगभग 50 साल उम्र का एक व्यक्ति एक लड़की को दिखा कर अश्‍लील कृत्य कर रहा था। लड़की ने उसका वीडियो बना कर वायरल कर दिया था। उसके बाद कोलकाता पुलिस ने खुद से संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+