दिल्ली में बस के भीतर छात्रा के सामने युवक करने लगा हस्तमैथुन
नई दिल्ली। देश की राजधानी में एक बार फिर से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां वसंत विहार में बस में सफर के दौरान छात्रा के साथ शर्मसार करने वाली घटना हुई है, छात्रा का आरोप है कि जब वह बस में सफर कर रही थी तो उसकी बस के सामने बैठा व्यक्ति हस्त मैथुन करने लगा। छात्रा ने घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसमे देखा जा सकता है कि छात्रा के सामने बैठा व्यक्ति हस्त मैथुन कर रहा है।

छात्रा ने की शिकायत
छात्रा ने इस घटना के बाद वसंत विहार पुलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा ने बताया कि जब भारी भीड़ में बस में सफर कर रही थी तो उसके सामने एक व्यक्ति बैठा हुआा था, जोकि हस्तमैथुन कर रहा था। इसे देखकर मैं सकते में आ गई, लेकिन तब मैंने घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया ताकि लोगों को इस बात की जानकारी मिले कि इस तरह की घटना भी लोगों के साथ होती है।

लोगों को जागरूक रहना चाहिए
छात्रा का कहना है कि लोग इस बात को नहीं समझते हैं कि इस तरह की घटना भी उनके साथ हो सकती है और उनके साथ इस तरह से भी यौन शोषण किया जा सकता है। मैंने लोगों को जागरूक करने के लिए इस घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर साझा किया, ताकि लोग इस तरह की घटना के बारे में भी जान सके। आपको बता दें कि इससे पहले भी जेएनयू की जर्मन पीएचडी स्कॉलर के साथ इस तरह की घटना हो चुकी है।

पहले भी हो चुकी है घटना
तरुण कुमार पर आरोप था कि उसने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की जर्मन पीएचडी स्कॉलर को देखकर पब्लिक प्लेस में ही हस्तमैथुन करने लगा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। यह घटना तब हुई जब जर्मन की स्कॉलर अपने कुत्ते को टहला रही थीं। इसी दौरान वहां पहुंचे तरुण ने हस्तमैथुन शुरू कर दिया, इस पर स्कॉवर चिल्लाई तो वो कार में बैठ फरार हो गया लेकिन तब तक युवती ने उसकी कार का फोटो ले लिया।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications