शख्‍स ने बांसुरी पर निकाली "रश्‍के कमर" गाने की ऐसी सुरीली धुन कि एक्‍ट्रेस अदा शर्मा हुईं फिदा, देखें वीडियो

नई दिल्‍ली। कहते है एक कलाकार ही दूसरे कलाकार का बेहतरीन कद्रदान होता है। वैसे तो कई ऐसे कलाकार है जो हुनर होने के बावजूद उनको कोई मौका नहीं मिल पाता लेकिन अगर उन्‍हें किसी सेलिब्रेटी की तारीफ मिल जाए तो उसे बुलंदियों पर पहुंचने से नहीं रोक सकता। ऐसे ही हुनरमंद कलाकार का वीडियो बॉलीवुड एक्‍ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) ने शेयर किया है। अदा शर्मा जो कि अपने निराले अंदाज के लिए पहचानी जाती हैं उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर एक शख्‍स का वीडियो अपने साथ शेयर किया है जिसको सोशल मीडिया पर जमकर पसंद दिया जा रहा है।

अदा शर्मा इस बांसुरी वाली की कला की हुईं फैन

अदा शर्मा इस बांसुरी वाली की कला की हुईं फैन

कुछ दिनों पहले एक्‍ट्रेस अदा शर्मा ने अपने कई योगा और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पर साझा किए थे जिसके बाद वो जमकर वायरल हुए थे और यूजर्स की जमकर तारीफ मिली थी। इस बार अदा शर्मा ने अपने साथ एक गुमनाम लेकिन बेहतरीन बांसुरी वादक का वीडियो साझा की है। वीडियो में बांसुरी वादक 'रश्के कमर' (Rashke Qamar) सॉन्ग की धुन निकाल रहे हैं। अदा शर्मा ने अपने साथ इस कलाकार का वीडियो इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।

अदा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा...

अदा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा...

अदा शर्मा के साथ खड़ा व्‍यक्ति बांसुरी से 'रश्के कमर' गाने की बड़ी ही सुरीली धुन बजा रहा है और अदा शर्मा उस धुन पर मंत्रमुग्‍ध होकर इंज्वाय करती नजर आ रही हैं। अदा शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'बांसुरी वाले भइया से मिलो। आपको बता दे खबर लिखे जाने तक अदा शर्मा द्वारा शेयर किए गए वीडियो को सवा 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

अदा शर्मा की आदाकारी के सब हैं फैन

अदा शर्मा की आदाकारी के सब हैं फैन

अदा शर्मा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो आखिरी बार 'कमांडो 3' फिल्‍म में मुख्‍य भूमिका में नजर आईं थीं। अदा शर्मा ने अपनी पढ़ाई खत्‍म करते ही 2008 में आई हॉरर फिल्म '1920' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। '1920' में उनकी आदाकारी को खूब पसंद किया गया था। अदा शर्मा ने कई फिल्‍में कर चुकी हैं जिनमें 'हंसी तो फंसी' मूवी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की गल्फ्रेंड और परिणीति चोपड़ा की बहन के किरदार में नजर आई थी अदा शर्मा की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+