शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह पर शख्स ने किया भद्दा कमेंट, NCW ने तुरंत कार्रवाई का दिया आदेश
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी ने जब नम आंखों से कीर्ति चक्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया तब पूरा देश भावुक हो गया। वहीं एक शख्स ने शहीद कैप्टन की पत्नी पर भद्दे कमेंट किए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूंट पड़ा और यूजर्स दोषी शख्स की तुरंत कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
स्मृति सिंह पर किए गए अभद्र कमेंट को संज्ञान में लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर उस व्यक्ति के खिलाफ तत्काल और उचित कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो देख भावुक हो गए थे लोग
बता दें मरणोपरांत कीर्ति चक्र कीर्ति चक्र विजेता कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह का भावुक वीडियो लोगों ने शेयर कर बहादुर शहीद अंशुमान सिंह को नमन किया और उनकी पत्नी के जज्बें को सेल्यूट किया लेकिन एक शख्स ने शहीद की पत्नी पर भद्दा कमेंट कर मानवता को शर्मसार कर दिया है।
स्मृति सिंह की इस फोटो पर किया भद्दा कमेंट
शख्स ने ये टिप्पणी राष्ट्रपति भवन में स्मृति सिंह की उस तस्वीर पर की है जिसमें वो जहां अपने वीरता दिखाते हुए शहीद हुए पति के लिए मरणोपरांत कीति चक्र लेती हुई नजर आ रही हैं।
जानें किसने किया भद्दा कमेंट?
राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा कमिश्नर को भेजे गए लेटर में बताया गया है कि स्मृति पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स का नाम अहमद है जो दिल्ली में रहता है। उसने स्मृति सिंह पर ऐसा कमेंट किया जो हम यहां पब्लिश भी नहीं कर सकते। अहमद ही नहीं कुछ अन्य समाज के दंरिदों ने भी शहीद की पत्नी पर भद्दे कमेंट किए हैं।
National Commission for Women (NCW) has identified a lewd and derogatory comment made by Ahmad K. from Delhi on a photo of a Kirt Chakra Captain Anshuman Singh's widow. This act violates Section 79 of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, and Section 67 of the Information Technology… pic.twitter.com/h2zvqfKGgy
— NCW (@NCWIndia) July 8, 2024
सियाचिन ग्लेशियर में शहीद हुए थे अंशुमान
याद रहे शहीद कैप्टन अंशुमान सियाचिन ग्लेशियर में भारतीय सेना शिविर में अपने सहयोगियों को आग से बचाने की कोशिश करते समय शहीद हुए थे। कैप्टन सिंह 26 मेडिकल ऑफिसर के पद पर तैनात थे। कैप्टन सिंह को कीर्ति चक्र सम्मान मरणोपरांत दिया गया और उनकी पत्नी स्मृति और मां ने इसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से प्राप्त किया।
छह महीने पहले ही हुई थी शादी
बता दें शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह और स्मृति सिंह की छह माह पहले ही शादी हुई थी और शादी के बाद तुरंत सियाचिन ग्लेशियर पर पोस्टिंग पर चले गए थे। कीर्ति चक्र लेने के बाद स्मृति सिंह ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि घटना के एक दिन पहले ही उनकी फोन पर कैप्टन अंशुमान से बात हुई थी और हम अपने घर और भविष्य को लेकर प्लानिंग कर रहे थे। इसके अगले दिन ही ये अनहोनी घटी थी।
Freedom isn't free... 🇮🇳 pic.twitter.com/Ue1UD8dWbc
— Smriti Z Irani (@smritiirani) July 6, 2024












Click it and Unblock the Notifications