18 दिनों से मां की लाश के साथ रह रहा था शख्स, दफनाने को कर रहा था शुभ मुहूर्त का इंतजार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पुलिस ने साल्ट लेक इलाके से मैत्रेय नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। दरअसल वह शख्स 18 दिनों से अपनी मरी हुई मां के साथ रह रहा था क्योंकि वह उसके अंतिम संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहा था। इलाके के लोगों को जब घर के अंदर से तेज बदबू आने लगी तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो दो मंजिला घर में कृष्णा भट्टाचार्या नाम की 75 वर्षीय महिला की सड़ी गली लाश वहां मिली। लाश की हालत इतनी बुरी थी कि उसमें कीड़े तक लग गए थे।

कृष्णा एक रिटायर्ड टीचर थीं। एक अधिकारी ने बताया कि मैत्रेय अपनी मां का ईसाई रीतिरिवाज से अंतिम संस्कार करने और दफनाने के लिए शुभ मुहूर्त की इंतजार कर रहा था। यही वजह से कि वह काफी समय से मां की लाश के साथ ही रह रहा था।बता दें कि साल 2013 में मैत्रेय के पिता का संदिग्ध हालत में देहांत हो गया था। शुरुआती जांच को देखते हुए पुलिस का मानना है कि मैत्रेय मानसिक रूप से बीमार है।
कुछ समय पहले कोलकाता के रॉबिनसन स्ट्रीट इलाके में ऐसा ही मामला सामने आया था जहां एक शख्स 6 माह से अपनी बहन और कुत्ते के शव के साथ रह रहा था। जब तक इसकी जानकारी पुलिस को लगी तब तक शव कंकाल में बदल चुके थे।
यह भी पढ़ें- यूपी: सपा नेता की पत्नी सुरैय्या बेगम की गला घोंटकर हत्या, बोरे में बंदकर फेंकी लाश












Click it and Unblock the Notifications