लड़कों से Whatsapp पर चैटिंग करता देख बौखला गया जीजा, फिर साली के साथ कर डाला ये काम

नई दिल्‍ली। व्‍हाट्सऐप पर साली को लड़के से चैटिंग करता देख जीजा इस कदर गुस्‍सा गया कि गले में लोहे का सुआ घोंपकर हत्‍या कर दी। हत्‍या करने के बाद करीब 4 घंटे तक वो शव के पास ही बैठा ही रहा और फिर सुबह होते ही फरार हो गए। सुबह जब लड़की का भाई (आरोपी का साला) कमरे में पहुंचा तो उसने बहन की लाश देखी। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी बीच करीब 6 घंटे बाद जीजा रामकरण (31) ने सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस अधिकारियों के सामने साली के मर्डर का जुर्म कबूल कर लिया। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

छानबीन में पता चला ससुर के मर्डर में भी था शामिल

छानबीन में पता चला ससुर के मर्डर में भी था शामिल

वारदात दिल्‍ली के वेलकम इलाके की है। पुलिस ने मर्डर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 2 मोबाइल और एक स्कूटी के अलावा वारदात में इस्तेमाल हुआ सुआ भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि 2010 में वह अपनी सास के साथ मिलकर ससुर के मर्डर में भी शामिल रहा है।

घटना के बारे में क्‍या बताया पुलिस ने

घटना के बारे में क्‍या बताया पुलिस ने

पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि कुसुम (19) खाना खाने के बाद मंगलवार रात को अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह वह बिस्तर पर मृत मिली। लड़की के गले पर किसी नुकीली चीज के जख्म के अलावा निशान मिले थे। उससे साफ पता चल रहा था कि लड़की का गला दबाया गया है। लड़की के भाई ने पुलिस को बताया कि उनके जीजा रामकरण भी उनके साथ ही रहते हैं। वारदात के बाद से वह गायब हैं।

व्‍हाट्सऐप पर कर रही थी चैटिंग

व्‍हाट्सऐप पर कर रही थी चैटिंग

पूछताछ में खुलासा हुआ कि लड़की वॉट्सऐप पर किसी लड़के से चैटिंग कर रही थी। आरोपी ने कुसुम को छत पर ले जाकर अपने साले के सामने उसकी पिटाई कर दी थी। देर रात उसने देखा कि कुसुम फिर ऑनलाइन है। जब वह उसके कमरे में गया तो वह वॉट्सऐप पर चैटिंग कर रही थी। गुस्से में आकर उसने लोहे का सुआ गले पर रखकर कुसुम को धमकाया कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगी। लड़की नहीं मानी तो वह नुकीले सुए को दबाता गया। उसने गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पूछताछ में यह भी पता चला कि उसने अपनी पत्नी को फोन करके बता दिया था कि उसने उसकी बहन की हत्या कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+