पैसों को लेकर शख्स ने दोस्त का किया मर्डर, शव के 200 टुकड़े कर टॉयलेट में बहाया

मुंबई। मुबई में एक शख्स द्वारा अपने दोस्त की हत्या कर उसके शरीर के 200 टुकड़े कर टॉयलेट में बहाने का मामला सामने आया है। इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब हड्डी और मांस से ड्रेनेज सिस्टर जाम हो गया। इसके बाद छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि ड्रेनेज तो हड्डी और मांस की वजह से जाम पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका नाम है पिंटू शर्मा। पिंटू मुंबई के सांताक्रुज इलाके का रहना वाला है।

उधार लिए थे 1 लाख रुपए

उधार लिए थे 1 लाख रुपए

वहीं जिस शख्स की हत्या की गई उसका नाम गणेश कोल्हाडकर है। जिसकी उम्र 58 साल बताई जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया है कि कोल्हाडकर की जल्द ही शादी होनी थी और उसने शर्मा से 1 लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें उसने 40 हजार रुपए चुका भी दिए थे पुलिस ने कहा कि कोल्हाडकर की जल्द ही शादी हुई थी और उसने शर्मा से 1 लाख रुपये उधार लिए थे। उसने 40,000 रुपये चुकाए थे। 16 दिसंबर को, शर्मा और कोल्हाडकर वीरार को अपने निवास पर मिले। शर्मा ने कोल्हाडकर को बताया कि वह जीवन में बहुत देर से शादी कर रहा है ऐसे में उसकी पत्नी के विवाहेतर संबंध हो सकते हैं।

हेक्सा ब्लेड से किया शरीर के टुकड़े

हेक्सा ब्लेड से किया शरीर के टुकड़े

इसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हुई और पिंटू ने कोल्हाडकर को दिवाल पर धक्का मार दिया। धक्का इतना तेज था कि कोल्हाडकर की स्पॉट पर ही मौत हो गई। इसके बाद पिंटू ने इस हत्या को छिपाने में जुट गया। उसने डेड बॉडी के टुकड़े करने के लिए हेक्सा ब्लेड लाया और चार दिन शरीर के 200 टुकड़े किए और धीरे-धीरे टॉयलेट में बहाता रहा। जबकि शरीर के बड़े टुकड़ों को घर जाते वक्त ट्रेन से फेक दिया।

ड्रेनेज जाम होने के बाद घटना का हुआ खुलासा

ड्रेनेज जाम होने के बाद घटना का हुआ खुलासा

इधर मांस और हड्डी की वजह से ड्रेनेज जाम हो गया। इसके बाद सफाई वाले को बुलाया गया। सफाई वाले ने जब ड्रेनेज साफ करना शुरू किया तो उसमें से डेड बॉडी के टुकड़े निकले। इसके बाद यह मामला सामने आया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस की लंबी जांच और पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्टॉक एक्सचेंज में काम करता है जबिक मृतक प्रिंटिंग प्रेस चलाता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+