देर रात फोन पर बात करने को लेकर BJP नेता के चरित्र पर करता था शक, पति ने गोली मारकर की हत्‍या

गुरुग्राम। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री मुनेश गोदारा की उनके पति सुनील गोदारा ने शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें लाइसेंसी रिवॉल्वर से एक गोली सिर में जबकि एक सीने में मारी गई। मुनेश गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपित के पिता चंद्रभान ने अपने बेटे के साथ ही अपनी पुत्रवधू के प्रेमी व उसकी पत्नी के खिलाफ सेक्टर-10ए थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मुनेश चरखी-दादरी जिले की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी थी।

देर रात फोन पर बात करने को लेकर BJP नेता के चरित्र पर करता था शक, पति ने गोली मारकर की हत्‍या

पुलिस ने बताया कि रविवार को सेक्टर-93 के स्पेस सोसायटी में मुनेश गोदारा की हत्या कर दी गई। आरोप पति सुनील पर है। सुनील का परिवार मूल रूप से चरखी दादरी का रहने वाला है और वह पिछले कुछ समय से यहां किराये पर रहा था। सुनील एक निजी कंपनी में पीएसओ की नौकरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी यानी सुनील और मुनेश के बीच अक्सर विवाद होता था। मुनेश की कादीपुर में रहने वाले युवक के साथ बातचीत होती थी। इसी बात को लेकर सुनील से उसका झगड़ा होता था। शनिवार रात भी इसी वजह से लड़ाई हुई और गुस्से में आकर सुनील ने अपने लाइसेंसी पिस्तौल से दो गोली मुनेश को मारी दी। इसमें मुनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सेक्टर-10ए थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी। उससे पहले ही आरोपित फरार हो गया था। रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। शिकायत के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। मृतका के दो बच्चे हैं। बेटा 15 साल का है जबकि बेटी आठ साल की है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। वैसे आरोपितों की गिरफ्तारी से पूरी सच्चाई सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+