प्रेमिका की हत्या को छिपाने के लिए युवक ने 9 लोगों को उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली। एक अपराध को छिपाने के लिए व्यक्ति कई अपराध करता है, जोकि उसे एक जघन्य अपराधी बना देती है। तेलंगाना में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां व्यक्ति ने महिला की हत्या को छिपाने के लिए 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि बिहार के एक आरोपी को हमने गिरफ्तार किया है, जिसने 9 लोगों की हत्या कर दी है। इस व्यक्ति ने 9 लोगों को कुएं में फेंक दिया ताकि वह महिला की हत्या को छिपा सके।

प्रेमिका की हत्या
वारंगल के पुलिस कमिश्नर डॉक्टर रविंद्र ने बताया कि 21 और 22 मई को इन लोगों के शव को कुएं बरामद किया गया है। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी संजय कुमार यादव ने इन सभी लोगों की हत्या की ताकि वह अपनी प्रेमिका रफीका की हत्या को छिपा सके। संजय का रफीका के साथ अफेयर था, जिसकी उसने हत्या कर दी थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि संजय यादव एक मस्जिद में मकसूद और उसकी साली के संपर्क में आया। धीरे-धीरे वह रफीका के करीब आ गया और वह दोनों एक साथ रहने लगे। रफीका के तीन बच्चे थे वो भी इनके साथ रहते थे।

15 साल की बेटी के साथ रहना चाहता था
पुलिस के अनुसार जब संजय यादव ने रफीका की 15 साल की बेटी के साथ गलत व्यवहार करने की कोशिश की तो रफीका को यह पसंद नहीं आया और उसने धमकी दी कि वह इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। उसके बाद यादव ने रफीका की हत्या की साजिश रची ताकि वह उसकी बेटी के साथ रहने लगे। यादव ने रफीका से वादा किया कि वह उससे शादी करेगा। दोनों 7 मार्च को पश्चिम बंगाल के लिए ट्रेन से रवाना हो गए। यादव ने रफीका के खाने में नींद की गोलियां मिला दी और बाद में उसका गला घोंट दिया और उसके शव को ट्रेन से बाहर फेंक दिया।

एक हत्या को छिपाने के लिए 9 को मारा
पुलिस का कहना है कि यादव बाद में वापस वारंगल आया, लेकिन तब मकसूद की पत्नी निशा रफीका के बारे में पूछने लगी कि वह कहां है। निशा ने धमकी दी कि वह उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी। इसके बाद संजय ने योजना के तहत मकसूद के घर 16-20 मई के बीच जाना शुरू कर दिया। मकसूद बोरी बनाने की फैक्ट्री में रहता था। संजय ने 20 मई को मकसूद के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में खाने में नींद की गोलियाां मिला दी। संजय ने नींद की गोलियां वारंगल से खरीदी थी।

नींद की गोली खिलाई
इस सनसनीखेज हत्याकांड के बारे में पुलिस ने बताया कि मकसूद और उसके परिवार के पांच सदस्य साथ रहते थे। ये सभी लोग नींद की गोली मिले खाने को खाने के बाद बेहोश हो गए। इस दौरान मकसूद का दोस्त शकील भी जन्मदिन की पार्टी में आया था। इसके बाद संजय बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर गया जहां पर फैक्ट्री में काम करने वाले दो मजदूर रहते थे। उसने इन दोनों के खाने में भी नींद की गोली मिला दी। उसे शक था कि ये लोग उसके लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। लिहाजा रफीका की हत्या को छिपाने के लिए संजय ने 9 लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

सबको कुएं में फेंका
सभी लोगों को नींद की गोली खिलाने के बाद रात तकरीबन 1230 बजे मकसूद जगा और उसने देखा कि सभी लोग सो गए हैं। इसके बाद उसने सभी को बोरी में भरकर एक-एक करके कुएं में फेंक दिया। पुलिस के अनुसार इस मामले की जांच के लिए 6 टीमें बनाई गई थी। आरोपी यादव को हमने गिरफ्तार कर लिया है, उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हम इस मामले में सभी सबूत इकट्ठा कर रहे हैं ताकि आरोपी को अधिक से अधिक सजा मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications