श्मशान में दी बेटे की बर्थ-डे पार्टी, परोसा गया नॉनवेज, फिर मचा हंगामा

नई दिल्ली। आपने जन्मदिन की पार्टी होटलों, रेस्टोरेंट्स आदि में होती हुई देखी होगी। क्या आपने कभी सुना या देखा है कि, किसी शख्स ने बर्ड-डे पार्टी श्मशान घाट में दी है। ऐसा मामला महाराष्ट्र के औरंगाबाद में सामने आया है। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस) की संस्था के पदाधिकारी ने बेटे की जन्मदिन पार्टी श्मशान में आयोजित की।परभणी जिलाध्यक्ष द्वारा अपने बेटे के जन्मदिन की पार्टी का आयोजन जिन्तुर के श्मशान में किया। जन्मदिन की इस अनोखी पार्टी में लोगों को नॉनवेज खाना परोसा गया। मामला सामने आने के बाद अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने इस घटना से खुद को अलग करते हुए विरोध किया है।

 मामला 19 सितंबर का बताया जा रहा है

मामला 19 सितंबर का बताया जा रहा है

महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अविनाश पाटिल ने कहा कि, इस आयोजन से समिति का कोई लेना-देना नहीं है। इस तरह का कार्य अति उत्साह में किया गया है। संगठन अंधविश्वास के खिलाफ काम करती है। श्मशान में किया गया इस तरह का आयोजन समिति के आदर्शों के खिलाफ है। मामला 19 सितंबर का बताया जा रहा है। परभणी के समिति जिलाध्यक्ष पंधारीनाथ शिंदे ने अपने बेटे की बर्थडे पार्टी का आयोजन श्मशान घाट में किया। इसमें कई लोग शामिल हुए।

मंत्रोच्चारण कर श्मशान को पवित्र किया गया

मंत्रोच्चारण कर श्मशान को पवित्र किया गया

टीओआई में छपी खबर के मुताबिक, मामला उस समय समाने आया जब कुछ पत्रकार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। आयोजन से पहले लोगों ने पूरे श्मशान में गो-मूत्र का छिड़काव किया गया। इसके मंत्रोच्चारण कर श्मशान को पवित्र किया गया। पंधारीनाथ ने दावा किया है कि उन्होंने श्मशान में बर्थडे पार्टी का आयोजन करने के लिए स्थानीय प्रशासकों और पुलिस की अनुमति ली थी। बर्थडे पार्टी श्मशान में मनाने के पीछे उनका मकसद सिर्फ इतना था कि लोगों को यह बताया जा सके कि श्मशान में कोई आत्माएं नहीं रहती हैं।

आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

इस अनोखी बर्ड-डे पार्टी में मांसाहारी और शाकाहारी दोनों तरह का खाना परोसा गया था। इस पूरे कार्यक्रम की कई फोटो वायरल हो रही है। फोटो में कुछ लोग शव जलाने वाले लोहे के फ्रेम पर बैठकर खाना खाते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ लोग लड़के को श्मशान में मिठाई खिलाकर माला पहनाते हुए देख जा सकते हैं। श्मसान में लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों आदि का भी आयोजक की तरफ से इंतजाम किया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद कुछ लोगों ने आयोजक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+