Delhi: सीलिंग के डर से युवक ने की आत्महत्या, मनोज तिवारी ने जज पर कसा तंज

नई दिल्ली। दिल्ली में सीलिंग के डर से एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। जानकारी के अनुसार उत्तरी दिल्ली के त्रिनगर इलाके में रहने वाले कारोबारी लक्ष्य सिंघल (25) ने मंगलवार को फांसी लगाकर संदिग्ध हालात में अपनी जान दे दी है। लेकिन इस आत्महत्या के पीछे की वजह पुलिस आर्थिक तंगी बता रही है। पुलिस के अनुसार लक्ष्य अविवाहित था और वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। मंगलवार की सुबह वह अपनी फैक्ट्री गए थे। लेकिन दोपहर को जब खाना खाने नहीं लौटे तो घर वालों ने उनके फोन पर कॉल किया। जब फोन पर कोई जवाब नहीं मिला तो परिवार वाले फैक्ट्री पहुंचे जहां लक्ष्य ने खुद को फांसी लगा ली थी।

suicide

लक्ष्य की फैक्ट्री उनके घर से आधा किलोमीटर ही दूर है। पुलिस को इस घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने दी थी। लक्ष्य को अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोगों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि सीलिंग की वजह से ही लक्ष्य ने आदर्श नगर से दूसरी जगह पर अपनी फैक्ट्री को शिफ्ट किया था। लेकिन मंगलवार को जब सीलिंग टीम यहां भी पहुंच गई तो उन्होंने अपनी जान दे दी।

वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सील तोड़ने पर सुप्रीम कोर्ट के जज पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप लोग तो आरामदायक जगह पर बैठे हैं, आपसे कोई सवाल नहीं पूछता है। लेकिन मुझे इलाके में जाकर लोगों को जवाब देना होता है। आपको बता दें कि दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच ठनी हुई है, दोनों ही इस मुद्दे पर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- विवेक तिवारी मर्डर केस में नया मोड़, अब कोर्ट पहुंची आरोपी प्रशांत की पत्नी राखी मलिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+