हाथी के साथ फोटो खिंचवाने के चक्कर में गंवाई जान, हाथी ने पैरों तले कुचल दिया

इंसानों ने जब अपनी हदें पार करके जानवरों के करीब जाने की कोशिश की है, उसे नुकसान ही उठाना पड़ा है। पश्चिम बंगाल में हाल ही एक आदमी को अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि वो एक जंगली हाथी के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश कर रहा था। ये घटना जलपाईगुड़ी जिले के लातागुरी इलाके की है।

Recommended Video

    West Bengal: Elephant tramples man who tried to take selfie on highway | वनइंडिया हिंदी

    कोलकाता। इंसानों ने जब अपनी हदें पार करके जानवरों के करीब जाने की कोशिश की है, उसे नुकसान ही उठाना पड़ा है। पश्चिम बंगाल में हाल ही एक आदमी को अपनी जान गंवानी पड़ी क्योंकि वो एक जंगली हाथी के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश कर रहा था। ये घटना जलपाईगुड़ी जिले के लातागुरी इलाके की है।

    elephant

    लातागुरी के फॉरेस्ट एरिया में एक हाथी ने पैरों तले एक आदमी को रौंद डाला। 40 साल के सादिक रहमान अपनी गाड़ी से घर जा रहे थे जब उन्हें रास्ते में हाथी दिखाई दिया। हाथी को देखकर रहमान उत्साहित हो गए और उसके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए गाड़ी से उतर गए।

    रहमान जब हाथी के पास तस्वीर खिंचवाने गए तो उसने उन्हें जोर की लात मारी। वहां खड़े लोग भी हाथी के गुस्से के सामने कुछ नहीं कर सका। 40 साल के रहमान ने वहीं दम तोड़ दिया। वहां के लोगों की मानें तो इस इलाके में आदमी और हाथियों का संघर्ष काफी पुराना है। हाथी लगभग रोजाना ही इस हाईवे को क्रॉस करते हैं लेकिन कोई भी उनके पास जाने की जुर्रत नहीं करता।

    पश्चिम बंगाल में आदमियों और हाथियों की लड़ाई को दिखाती एक तस्वीर भी वायरल हुई थी। इस तस्वीर का नाम हेल इस हेयर रखा गया था जिसमें हाथी और उसका बच्चा पटाखों से लगी आग से भागते दिख रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+