शख्स ने जेब से निकाला ATM कार्ड और सपना चौधरी को दे दिया, आखिर क्यों?

धनतेरस और दिवाली की धूम के बीच सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सपना को अपना ATM कार्ड ही दे दिया।

नई दिल्ली। पश्चिमी यूपी से लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में अपने डांस का लोहा मनवाने वाली मशहूर डांसर सपना चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। धनतेरस और दिवाली की धूम के बीच सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने सपना को अपना ATM कार्ड ही दे दिया। ये शख्स सपना चौधरी का इतना बड़ा फैन निकला कि उसने उन्हें अपना पिन नंबर भी बता दिया। इस वीडियो को यूट्यूब पर काफी देखा जा रहा है। (वीडियो: खबर की आखिरी स्लाइड में)

सपना ने मुस्कुराकर वापस किया ATM कार्ड

सपना ने मुस्कुराकर वापस किया ATM कार्ड

दरअसल, पिछले दिनों हरियाणा के एक गांव में सपना चौधरी का डांस प्रोग्राम था। प्रोग्राम में सपना चौधरी के काफी फैंस मौजूद थे। इस दौरान एक शख्स ने सपना के डांस से खुश होकर उन्हें 500 रुपए दिए। यह शख्स यहीं नहीं रुका, बल्कि इसके बाद भी सपना चौधरी को इनाम के तौर पर रुपए देने लगा। इस बीच सपना ने उस शख्स से मजाक में उसका ATM कार्ड ही मांग लिया। शख्स ने तुरंत अपने पर्स ने ATM कार्ड निकाला और पिन नंबर सहित सपना चौधरी को दे दिया। हालांकि सपना चौधरी ने मुस्कुराकर उसका ATM कार्ड वापस कर दिया।

करवाचौध पर वायरल हुआ ये वीडियो

करवाचौध पर वायरल हुआ ये वीडियो

इस वीडियो को बीती 11 मई को श्रुति टीवी नामक यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। वीडियो को अभी तक 2061020 लोग देख चुके हैं। वहीं बड़ी संख्या में इस वीडियो को लोग लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। आपको बता दें इससे पहले हाल ही में करवाचौथ पर सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में सपना चौधरी लाल रंग के जोड़े में डांस करती हुईं नजर आ रही थीं। बिंदास अंदाज में डांस कर रहीं सपना चौधरी के इस वीडियो को यूट्यूब पर 91150373 (9 करोड़, 11 लाख, 50 हजार) लोगों ने देखा। (देखें: वीडियो )

लखनऊ में दर्ज हुआ सपना चौधरी पर मुकदमा

गौरतलब है कि पिछले दिनों सपना चौधरी उस वक्त मुश्किलों में घिर गईं थी, जब उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में केस दर्ज किया गया था। दरअसल सपना को लखनऊ में एक डांस प्रोग्राम में पहुंचना था। बताया जा रहा है कि शो से ठीक पहले किसी बात को लेकर सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद सपना ने शो में जाने से मना कर दिया। हालांकि तब तक कार्यक्रम के टिकट बिक चुके थे और सपना के ना पहुंचने से गुस्साए फैंस ने जमकर हंगामा किया। कार्यक्रम में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह हालातों को काबू में किया। पुलिस ने इसके बाद कार्यक्रम के आयोजकों और सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+