मुंबई मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
मुंबई, 22 जून। मुंबई मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शैलेश सिंदे ने बीती सोमवार को ईमेल के जरिए मुंबई मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शैलेश को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने बताया कि शैलेश ने ईमेल के जरिए मुंबई मंत्रालय को उड़ाने की धमकी दी थी, जिसके बाद पता चला कि ये धमकी फर्जी थी। आरोपी के खिलाफ मुंबई मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पुणे के घोरपंडी इलाके से गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद पुणे पुलिस ने उसे मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया था, आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि आरोपी ने किस वजह से यह फर्जी ईमेल भेजा है। मुंबई पुलिस आरोपी की पड़ताल करने में जुटी है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शैलेश के बेटे का एक साल इसलिए बर्बाद हो गया क्योंकि उसका स्कूल में दाखिला नहीं हो सका था। इसी बात से नाराज होकर शैलेश कई जगह लोगों से अपील करता है और अपनी शिकायत दर्ज कराया है लेकिन बावजूद इसके जब कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह धरना भी देता है, लेकिन जब इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह ईमेल के जरिए फर्जी धमकी देता है।












Click it and Unblock the Notifications