ओडिशा: बेटी का शव लेकर कई किलोमीटर पैदल ले जाने को मजबूर हुआ बाप

मलकानगिरी। कालाहांडी में दाना मांझी वाले मामले को अभी कुछ ही दिन बीते हैं कि ओडिशा में शव को ढोने की एक और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

ताजा मामला मलकानगिरी का है जहां एक पिता को कई किलोमीटर तक अपनी सात साल की बेटी के शव को उठाकर पैदल ले जाना पड़ा। उनको ले जा रहे एंबुलेंस ने उनको रास्ते में ही उतार दिया जिसके बाद एक पिता को अपनी बेटी का शव ढो कर ले जाना पड़ा।

odisha

एंबुलेंस ड्राइवर ने रास्ते में उतारा

मलकानगिरी के घुसापिल्ली की रहने वाली बरसा खेुमुडू की हालत खराब थी और उसे मिथाली हॉस्पिटल से मलकानगिरी के जिला हॉस्पिटल रेफर किया गया था। बरसा के माता पिता उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लड़की के पिता दीनबंधु खेमुडु का कहना है कि जैसे ही ड्राइवर ने जाना कि मेरी बेटी की मौत हो चुकी है वैसे ही उसने हम सबको एंबुलेंस से उतार दिया।

एंबुलेंस से उतारे जाने के बेटी की लाश लेकर दीनबंधु कई किलोमीटर तक चलते रहे। जब लोगों ने दीनबंधु को बेटी का शव ले जाते हुए देखा तो उन्होंने स्थानीय अधिकारों को इस बारे में बताया जिसके बाद गाड़ी का इंतजाम हुआ।

डीएम ने दिए जांच के आदेश

मलकानगिरी के डीएम सुदर्शन चक्रवर्ती ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मलकानगिरी पुलिस थाने में एंबुलेंस, उसमें मौजूद फार्मासिस्ट और अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

डीएम ने इस मामले के बारे में कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को वित्तीय और अन्य मदद दी गई है।

odisha dana manjhi

कुछ दिन पहले ही सुर्खियों में रहा ऐसा ही मामला

पिछले हफ्ते ओडिशा के कालाहांडी का एक ऐसा ही मामला देशभर में सुर्खियों में रहा था जिसमें एंबुलेंस नहीं मिलने की वजह से दाना मांझी को अपनी पत्नी का शव कांधे पर उठाकर 12 किलोमीटर चलने पर मजबूर होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+