मालिक की पत्नी संग भागा ड्राइवर, आंख में तेजाब डालकर किया अंधा
बेगुसराय। प्रेम प्रसंग में बिहार में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक घर में काम करने वाले व्यक्ति की पत्नी का उसके ही ड्राइवर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद मालिक की पत्नी ड्राइवर के साथ भाग गई, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद कथित प्रेमी की आंख में गुस्साए लोगों ने तेजाब डाल दिया, जिसकी वजह से वह अंधा हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

डीएसपी बीके सिंह ने बताया कि यह घटना पीपरा चौक की है, जहां बीती रात व्यक्ति की आंख में तेजाब डाल दिया गया। जिस व्यक्ति के साथ कर्मचारी की पत्नी भागी थी वह पेशे से ड्राइवर था। यह व्यक्ति समस्तिपुर का रहने वाला था, जिसे घटना के बाद जब डॉक्टर के पास ले जाया गया तो डॉक्टर ने बताया कि अब वह देख नहीं सकता है। पुलिस के सामने पीड़ित ने बयान तिया गया कि वह बरौनी गांव में बतौर ट्रैक्टर ड्राइवर काम करता था, उसका अपने ही मालिकी की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था
6 फरवरी को यह पीड़ित व्यक्ति अपने मालिक की पत्नी के साथ घर से फरार हो गया, जिसके बाद महिला के पति ने अपनी पत्नी के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। हालांकि महिला 16 फरवरी को वापस लौट आई और स्थानीय कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया और गुजारिश की कि उनका पति उन्हें घर ले जाए। हालांकि इस बात की जानकारी नहीं थी कि आखिर महिला वापस क्यों लौट आई और उसने कोर्ट में क्या बयान दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications