खुद को रॉ एजेंट बता तलाकशुदा महिला से रचाया प्यार का नाटक, घर तक जा पहुंचा, ऐसा पकड़ा गया

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर में सोशल मीडिया पर एक शख्स ने खुद को रॉ एजेंट बता महिला के साथ फ्रॉड किया। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम इमरान नूर खान है। इमरान इमरान मुंबई का रहने वाला है। फेसबुक पर उसने नागपुर की रहने वाली महिला से दोस्ती की थी और फिर प्यार बढ़ाकर उसी के घर रहने भी लगा।

खुद को रॉ एजेंट बता तलाकशुदा महिला से रचाया प्यार का नाटक

39 साल के इमरान के खिलाफ नागपुर की रहने वाली 37 साल की तलाकशुदा महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया है कि खुद को रॉ एजेंट कहने वाला ये शख्स भी तलाकशुदा है। अपनी शिकायत में महिला ने बताया है कि दो महीने पहले ही फेसबुक पर उसकी इमरान से बात हुई थी। फेसबुक पर इमरान ने महिला को बताया था कि वह रॉ का एजेंट है। उसने महिला से शादी का प्रस्ताव रखा तो उसने उसे घर बुला लिया।

महिला ने बताया कि15 दिन पहले इमरान नागपुर में महिला के घर पहुंच गया। यहां उसने खुद की जान-पहचान होने की बात कह महिला के भाई की भी नौकरी लगवाने का वादा किया। परिवार से उसने काम होने की बात कह 30 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। शख्स की हरकतें देख जब महिला को तो उसने इमरान से उसके रॉ एजेंट होने के सबूत मांगे तो वो बहाने बनाने लगा। इस पर महिला ने उसकी जासूसी की तो उसका शक और गहरा गया। महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी तो उससे पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपी ने मान लिया कि वो कोई एजेंट नहीं है और झूठ बोलकर महिला के साथ रह रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+