सोनू सूद की तस्वीर मंदिर में रखकर युवक करने लगा पूजा, बोला- आप मेरे लिए भगवान हैं, एक्टर ने की भावुक अपील

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सोनू सूद प्रवासी मजदूरों के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने घर बिना किसी मुश्किल के पहुंच सके। इसके लिए वह सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं और जो भी उनसे मदद की गुहार लगा रहा है, उसे खुद सोनू सूद जवाब दे रहे हैं और उस तक मदद को पहुंचा रहे हैं। अबतक सोनू सूद दर्जनों बसों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं। यही नहीं सोनू सूद ने इन लोगों की मदद के लिए एक टोलफ्री नंबर भी जारी किया है, जिसकी मदद से वह अधिक से अधिक लोगों की मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

मंदिर में तस्वीर रख शुरू की पूजा

मंदिर में तस्वीर रख शुरू की पूजा

जिस तरह से सोनू सूद लोगों की मदद रहे हैं, उसके लिए उन्हें लोगों की दुआएं भी खूब मिल रही है। कुछ लोग तो बकायदा उनकी पूजा करने लगे है। लोग उनकी तुलना भगवान से कर रहे हैं और कह रहे हैं कि जो हमे मां से मिलवा दे वो भगवान होता है। एक यूजर ने ट्वीट करके लिखा है कि जो मां से मिला दे वो भगवान होता है। सोनू सूद जैसा हर इंसान भगवान नहीं होता है। सोनू मैं तो आपको भगवान ही मानता हूं, आपने मेरे सपनों को बचाया और मां से मिलाया।

Recommended Video

    Lockdown में पति से तंग हुईं Woman ने Sonu Sood से मांगी मदद, Actor ने दिया ऐसा जवाब |वनइंडिया हिंदी
    एक्टर ने की भावुक अपील

    एक्टर ने की भावुक अपील

    मनीष नाम के इस व्यक्ति ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह सोनू सूद की तस्वीर की पूजा कर रहा है। उसने सोनू सूद की तस्वीर को मंदिर में रखा है और उनकी आरती कर रहा है। लेकिन इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा है कि अरे भाई ऐसा मत कर। मां से कहना मेरे लिए भी रोज दुआ मांग ले, सब सही हो जाएगा।

    24 घंटे के अंदर पहुंचाई मदद

    24 घंटे के अंदर पहुंचाई मदद

    सोनू सूद ने लिखा, 'अगर आप आज मुंबई से यूपी जाना चाहते हैं, इस ट्वीट के जवाब में अपने मोबाइल नंबर के साथ मैसेज भेजें, हम आपसे संपर्क करेंगे।' इसके अगले दिन सोनू ने एक और ट्वीट में लिखा, 'अब्दुल भाई से कहना.. भाभी और बच्चा दोनो आ रहे हैं उनके पास। परेशान न हों।' बता दें कि राज चौरसिया ने सोनू से 31 मई को अपील की थी, जिसके बाद एक्टर ने 24 घंटे के अंदर ही उनके दोस्त के परिवार को वापस भेजने का इंतजाम कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+