पापा के शक ने बेरहमी से किए मां के चार टुकड़े, बर्दाश्त नहीं कर पाए बच्चे
पिता के सोने के बाद 5 साल की बच्ची ने अपने दादा को बताया कि पापा ने मम्मी को जान से मार दिया है। वे वहां से सीधे अजय के घर गए और घर की खिड़की से अंदर झांककर देखा।
मुंबई। मुंबई के नालासोपारा में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते पति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई। न सिर्फ पति ने हत्या की बल्कि लाश के चार टुकड़े कर दिए। इस हत्या का खुलासा 5 साल की बच्ची ने किया। शक के चलते पति ने अपने तीन बच्चों के सामने ही मां की हत्या कर दी और बच्चों के सामने ही मां के शरीर के चार टुकड़े कर घर में रख दिए थे।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। नालासोपारा के पूर्व शर्मावाड़ी क्षेत्र में एक कमरे में किराए पर रहता था। आरोपी पति अजय को तीन बच्चे हैं। अजय को पत्नी सरोज पर शक था कि उसका किसी के साथ प्रेम संबंध है। अजय और सरोज के बीच इस बात को लेकर बहस हुई, फिर अजय ने सरोज का गला चीरकर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। उसके बाद उसने अपने तीनों बच्चों के सामने ही उसके शरीर के चार टुकड़े कर दिए।
इसके बाद अजय अपने तीनों बच्चों को लेकर पिता राम यादव के घर गया और अपने पिता के घर ही बच्चों के साथ रुक गया। अजय खाना खाकर सो गया तब पिता के सोने के बाद 5 साल की बच्ची ने अपने दादा को बताया कि पापा ने मम्मी को जान से मार दिया है। ये बात सुनते ही राम यादव घबरा गए। वे वहां से सीधे अजय के घर गए और घर की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो उनकी बहू सरोज की लाश चार टुकड़ों में पड़ी हुई थी। राम यादव ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने सरोज की हत्या करने के मामले में अजय को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के सामने ही उनकी मां की बेरहमी से इस तरह हत्या बच्चे बर्दाश्त नहीं कर पाए और पापा की दरिंदी सबके सामने खोल दी।
-
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications