VIDEO: हॉस्टल के बाहर फ्रेंड से बात कर रही MBA छात्रा को पड़ोसी ने पीटा, केस दर्ज
भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में गर्ल्स हॉस्टल के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। इंदौर के भंवरकुआं इलाके में एक व्यक्ति शनिवार शाम गर्ल्स हॉस्टल में घुस आया और छात्रा के साथ मारपीट की। जिस छात्रा के साथ मारपीट हुई है वह एमबीए की छात्रा है। शनिवार को हुई इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। लेकिन आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा को जमकर पीटा
पुलिस ने बताया कि, भोलाराम उस्ताद मार्ग पर निजी बैंक के मैनेजर ने शुक्रवार रात को पास के एक गर्ल्स हॉस्टल में घुसकर एक छात्रा को जमकर पीटा। बचाने आई छात्राओं को भी धक्के मारे और काफी अपशब्द कहे। हॉस्टल की छात्राओं ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी अमनजीत सिंह उन पर नजर रखता है। वह चाहता है कि छात्राओं से कोई मिलने ही न आए। पहले भी वह ऐसी धमकी दे चुका था। शुक्रवार शाम को दो-तीन छात्राएं अपने दोस्तों के साथ खड़ी थी। तभी अमनजीत सिंह आया और अपशब्द कहने लगा। फिर उसने लड़कों को पीटकर भगा दिया।

छात्रा को बचाने आई युवतियों को भी पीटा
लड़कियों ने बताया कि, उसके बाद वह गालियां देता हुआ हॉस्टल अंदर आ गया। एक छात्रा नीचे आई। उसने अमनजीत से गालियां देने से मना किया तो बोला, तुम लोग कम कपड़े पहनती हो। यहां अश्लीलता फैलाती हो। आरोपी ने पीड़िता को बाल पकड़कर पीटा। अमनजीत को मारपीट करते देख अन्य छात्राओं ने अपनी दोस्त को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया।
आरोपी की तलाश जारी
यह घटना एक युवती ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। जिसकी जांच के बाद रविवार को पुलिस ने अमरजीत के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हालांकि इस दौरान आसपास के लोग आ गए और पुलिस को समझौता कराने के लिए कहने लगे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार दोपहर तक आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications