VIDEO: बीफ के शक में गौ रक्षकों ने शख्स को हथौड़ों से पीटा, खड़ी देखती रही पुलिस
गुरुग्राम। राजधानी दिल्ली से लगे हरियाणा के गुरुग्राम में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठा दिया है। इस घटना ने साल 2015 में हुई दादरी मॉब लिंचिंग की याद दिला दी। यहां गाय का मांस ले जाने के शक में एक पिकअप ड्राइवर को हथौड़े और लाठियों से बुरी तरह पीटा गया। गो रक्षकों ने ड्राइवर को उसी पिकअप में बांधकर घसीटा भी। ये सब जब हो रहा था तो भीड़ के साथ साथ पुलिस भी तमाशा देख रही थी। घटना का वीडियो वायरल हो गया है जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी है कि पुलिस ने एक को गिरफ्तार भी किया है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक मेवात के लुकमान (25) को पुलिस की मौजूदगी में लोग बुरी तरह पीट रहे हैं। लुकमान ने बताया कि वह सुबह 9 बजे सेक्टर 4-5 चौक में पहुंचा था। उसकी पिकअप वैन में भैंस का मांस लदा हुआ था। इसी दौरान 5 दोपहिया वाहनों से कुछ युवक आए। उन्होंने पिकअप को रुकवाया और लुकमान को गाड़ी से बाहर खींच लिया। उसके बाद उसे बुरी तरह पीटा गया। लुकमान जब अधमरा हो गया तो गो रक्षक उसे पिकअप में बांधकर बादशाहपुर गांव ले गए और वहां भी उसके साथ मारपीट की गई। लुकमान ने पुलिस को बताया, 'वे करीब 8 से 10 लोग रहे होंगे। उन्होंने मेरी ओर चिल्लाकर गाड़ी रुकवाई। मैं अपनी सेफ्टी के लिए गाड़ी दौड़ाने लगा। मैंने सदर बाजार में अपनी गाड़ी रोकी और उन लोगों ने मुझे खींचकर बाहर निकाला। गोमांस ले जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने मुझे हथौड़े से बेरहमी से मारा।'
उल्लेखनीय है कि साल 2015 में उत्तर प्रदेश के दादरी स्थित बिसहड़ा गांव में गोमांस रखने की अफवाह की वजह से लोगों ने अखलाक नामक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना में मृतक के बेटे को भी गंभीर चोट आई थी। अफवाह फैली कि अखलाक और उसके परिवार ने गौमांस (बीफ) खाया है। इसके बाद 100 के करीब लोग रात 10 बजे अखलाक के घर पहुंच गए। उस समय अखलाक का परिवार सोने जा चुका था।
भीड़ ने घर का दरवाजा तोड़ दिया और अखलाक और उसके बेटे दानिश को नींद से जगाकर घसीटते हुए घर से बाहर ले आई। भीड़ के हमले में अखलाक की मौत हो गई। जबकि, दानिश बुरी तरह घायल हो गया। जिसके बाद यूपी के तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए जांच के आदेश दिए थे। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ चार्जशीट तैयार की गई थी। इस मामले के 18 आरोपियों में से एक आरोपी रवि सिसौदिया की जेल में मौत हो गई थी। जब उसका शव उसके गांव में घर पहुंचा था तो नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने वहां पहुंचकर उसे सलामी दी थी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications